Pfizer के प्रमुख ने गुरुवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में कहा कि टीकाकरण के 12 महीने के भीतर लोगों को उनकी कंपनी की वैक्सीन की तीसरी डोज की जरूरत पड़ सकती है. सीईओ अल्बर्ट बोरला ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ वार्षिक टीकाकरण की आवश्यकता हो सकती है. सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'हमें यह देखने की आवश्यकता है कि अनुक्रम क्या होगा, और कितनी बार हमें ऐसा करने की आवश्यकता है, जो कि देखा जाना बाकी है.'
उन्होंने कहा, 'एक संभावित परिदृश्य यह है कि वैक्सीन की तीसरी डोज की जरूरत होगी. यह छह महीने से 12 महीने के भीतर हो सकता है. और फिर उसके बाद से वार्षिक टीकाकरण की जरूरत होगी. लेकिन अभी इन सब की पुष्टि होना बाकी है.' साथ ही उन्होंने कहा कि वैरियंट इसमें 'अहम भूमिका' निभाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरिद्वार के कुंभ मेले में 30 साधु कोरोना पॉजिटिव, एक अखाड़े ने किया हटने का फैसला
शोधकर्ताओं को अभी इसकी जानकारी नहीं है कि कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन कितनी देर तक लोगों की रक्षा करेगी.
Pfizer ने इस महीने की शुरुआत में एक स्टडी पब्लिश की थी कि इसकी वैक्सीन कोरोनावायरस से बचाव के लिए 91 फीसदी तक प्रभावी है और दूसरी डोज के बाद कोरोना के गंभीर मामलों में छह महीनों तक 95 फीसदी तक प्रभावी होगी.
भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए रिकॉर्ड 2,17,353 नए COVID-19 केस
लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी यह और शोध का विषय है कि सुरक्षा छह महीने के बाद तक रहती है या नहीं.
कोरोना के सारे लक्षण लेकिन RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं