अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 16,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4.6 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. इस संक्रमण के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है और मात्र तीन हफ्तों में एक करोड़ 60 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं. केवल न्यूयॉर्क मेट्रोपोलिटन इलाके में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,20,000 से अधिक मामले सामने आए है. वैश्विक स्तर पर, कोरोना वायरस से अब तक 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 95,000 लोगों की मौत हुई है. कोविड-19 संक्रमण के करीब 30 प्रतिशत और इससे मारे गए लोगों के करीब 17 प्रतिशत मामले अमेरिका में हैं.
अमेरिका में लोगों को घरों में ही रहने के आदेश दिए गए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लगभग सभी 50 राज्यों में आपदा घोषणा अधिसूचित की है. विश्व की वित्तीय राजधानी समझी जाने वाली न्यूयॉर्क सिटी में केवल एक दिन में 800 से अधिक लोगों की मौत हुई और इसके साथ ही शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,067 हो गई. हालांकि, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 शहर में अपने चरम पर पहुंच गया प्रतीत होता है क्योंकि शहर के अस्पतालों में नए मरीजों की संख्या कम होनी आरंभ हो गई है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बेरोजगारी के ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि दो हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज भी खास मददगार साबित नहीं हो सका लेकिन ट्रम्प ने भरोसा जताया है कि आगामी महीनों में अर्थव्यवस्था फिर से बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं