Covid-19 Vaccination In Britain: ब्रिटेन में अब 70 साल और उससे ज्यादा उम्र तथा कोविड-19 से ज्यादा जोखिम का सामना कर रहे समूह के लोगों को भी टीके (Covid-19 Vaccine) लगाने का निर्णय लिया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने सोमवार को प्राथमिकता दिए जाने वाले समूहों का विस्तार किया. इससे पहले टीकाकरण व प्रतिरक्षण संबंधी संयुक्त समिति (जेसीवीआई) ने दो समूहों के लोगों को टीका देने की सिफारिश की थी और इसी पर काम करते हुए एनएचएस 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों और स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों को टीका लगाने के काम में जुटा हुआ था.
कोरोना की भीषण त्रासदी झेल रहे ब्राजील ने दो वैक्सीनों को आपातकालीन मंजूरी दी
इस समूह के लोगों को टीका लगाना अब भी प्राथमिकता है लेकिन वैसे टीकाकरण स्थल जहां इस समूह से ज्यादा लोगों को भी टीका लगाने की क्षमता है और वहां आपूर्ति भी है तो नए समूह के लोगों को टीकाकरण में शामिल किया जा सकता है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (PM Boris Johnson) ने कहा, ‘‘आज (सोमवार) हमारे टीकाकरण अभियान का अहम दिन है क्योंकि हम अब उन लाखों लोगों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू कर रहे हैं, जो कोविड-19 के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले दायरे में हैं.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम एक मिनट में 140 टीके लगा रहे हैं और मैं इस राष्ट्रीय कोशिश में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. हमें अभी काफी दूर जाना है और आगे काफी चुनौतियां हैं लेकिन साथ काम करके हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ रहे हैं.''
क्या कोरोना वायरस वैक्सीन के साइड इफेक्ट से डरे हुए हैं लोग
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं