विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2014

कांगो ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 74 तक पहुंची

किनशासा:

कांगो गणराज्य में पिछले हफ्ते हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 74 तक पहुंच गई है। कई दिन तक बहुत से घायल मालगाड़ी के मलबे में फंसे रहे। यह हादसा कांगो के उत्तरी कामीना से 65 किलोमीटर की दूरी पर हुआ था।

स्वास्थ्य मंत्री फेलिक्स कबंगे मुक्वम्पा ने बताया, रविवार रात तक 74 लोगों की मृत्यु हो चुकी है’ और घायलों की संख्या 163 है।

उन्होंने बताया कि हादसे के पांच दिन बाद डिब्बों के नीचे से 20 शव और मिले हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांगो, कांगो में ट्रेन दुर्घटना, Congo, Train Accident In Congo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com