विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

'कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी कोशिशों का कोई नतीजा नहीं'

सीआईए के निदेशक लियोन पनेटा ने कहा है कि कश्मीर विवाद को सुलझाने में अमेरिकी कोशिशें किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक लियोन पनेटा ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे कश्मीर विवाद को सुलझाने में अमेरिकी कोशिशें किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस द्वारा वैश्विक खतरे विषय पर कांग्रेस के विचार पर बोलते हुए पनेटा ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को हल करने की कोशिशों के बीच, जहां तक मैं जानता हूं, दोनों किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच काफी लम्बे समय से लंबित विवाद को सुलझाना, पाकिस्तान की सुरक्षा की दृष्टिकोण से एक बड़ा सौदा होगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कश्मीर, कोशिशें, विवाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com