विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

चीन की सेना ने तिब्बत में किया गोली चलाने का अभ्यास

सैन्य अभ्यास के समय की जानकारी दिये बगैर शुक्रवार को चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने अपनी खबर में कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने दक्षिण-पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गोली चलाने का अभ्यास किया.

चीन की सेना ने तिब्बत में किया गोली चलाने का अभ्यास
अभ्यास के दौरान चीनी सेना (प्रतीकात्मक फोटो)
  • शुक्रवार को चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने अपनी खबर में दी जानकारी
  • अभ्यास में सैनिक एंटी-क्राफ्ट मिसाइलों से निशाना लगाते दिख रहे हैं
  • दोनों देशों के गतिरोध की पृष्ठभूमि में यह अभ्यास हुआ है
बीजिंग: चीन की सेना ने तिब्बत में गोली चलाने का अभ्यास किया. सिक्किम सेक्टर के डोकालाम क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेना के बीच जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में यह अभ्यास हुआ है. सैन्य अभ्यास के समय की जानकारी दिए बगैर शुक्रवार को चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने अपनी खबर में कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने दक्षिण-पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गोली चलाने का अभ्यास किया.

यह भी पढ़ें
भारत की बढ़ती ताकत को चीन की मीडिया ने माना, दी शांत रहने की सलाह
चीन ने आखिर क्‍यों खेला कश्‍मीर 'कार्ड'? भारत ने दिया करारा जवाब



ग्लोबल टाइम्स में सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, इस अभ्यास में पीएलए के तिब्बत मिलिट्री कमान की एक ब्रिगेड ने और चीन की पठारी-पहाड़ी ब्रिगेड ने हिस्सा लिया. पीएलए का तिब्बत कमान भारत-चीन सीमा पर नियंत्रण रेखा में तिब्बत क्षेत्र सहित कई खंडों की सुरक्षा करता है. सीसीटीवी की खबर के अनुसार, ब्रिगेड लंबे समय से ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य और निचले हिस्से में तैनात है.

चीनी सैन्य अभ्यास में संयुक्त हमलों में साथ काम कर रही सैनिकों की टुकड़ियों और अन्य सैन्य इकाइयों को जल्दी गंतव्य पर पहुंचाना शामिल था. ऑनलाइन पोस्ट किये गये वीडियो में सैनिकों को एंटी-टैंक ग्रेनेड, बंकरों पर मिसाइलों और तोपखाने के लिए होवित्जर का इस्तेमाल करते दिखाया गया है. अभ्यास में रडार यूनिट दुश्मन के विमानों की पहचान करते और सैनिक एंटी-क्राफ्ट मिसाइलों से निशाना लगाते दिख रहे हैं. सैन्य अभ्यास करीब 11 घंटे चला.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Tibbet, Sikkim Border, Sikkim Sector, Dokalam, Indian Army, China Army, Anti-tank Grenade, Government Television CCTV, South-west China, Practice, Indo-China Border, India-China Border Stress, Indo-China Border Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com