विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

चीन में सीरियल किलर को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

गाओ ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा कि वह कोई अपील दायर नहीं करेगा.

चीन में सीरियल किलर को अदालत ने सुनाई मौत की सजा
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बीजिंग: चीन में एक अदालत ने शुक्रवार को एक शख्स को हत्या, लूट, दुष्कर्म और शवों का अंगभंग करने का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गाओ चेंगयोंग (53) को मई 1988 से फरवरी 2002 के बीच गांसू प्रांत और इनर मंगोलिया में 11 महिलाओं की हत्या करने का आरोपी पाया गया. अदालत ने पाया कि उसने लूटपाट और दुष्कर्म के अपराध को छिपाने के लिए पीड़ितों की हत्या कर दी. गाओ ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा कि वह कोई अपील दायर नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें : जैनाब बलात्कार मामला : लाहौर हाईकोर्ट ने कायम रखी अपराधी की सजा

पुलिस 28 सालों तक गाओ की तलाश में लगी रही और उसके बारे में तब पता चला जब उसके एक रिश्तेदार ने अपराध किया और 2015 में उसका डीएनए जांच कराया गया, जिसके बाद अगस्त 2016 में गाओ की गिरफ्तारी हो सकी.

VIDEO : मध्य प्रदेश में बच्चियों से रेप के दोषियों को मौत की सजा, पास हुआ विधेयक​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com