विज्ञापन

चीन में बच्चे और पालतू जानवर पेठे से चिपक कर क्यों सो रहे?

विंटर मेलन एक बड़ा फल होता है, जिसके अंदर बहुत ज्यादा पानी होता है. लगभग 95 प्रतिशत पानी. और इसी के पीछे छिपा है साइंस.

चीन में बच्चे और पालतू जानवर पेठे से चिपक कर क्यों सो रहे?
China news: चीन में बच्चे और पालतू जानवर पेठे से चिपककर सो रहे (फोटो- सोशल मीडिया)
  • चीन में छोटे बच्चों, बिल्लियों और कुत्तों को बड़े-बड़े विंटर मेलन से चिपकाकर सुलाया जा रहा है
  • विंटर मेलन एक बड़ा फल होता है, जिसके अंदर बहुत ज्यादा पानी होता है. लगभग 95 प्रतिशत पानी
  • यह आसपास की हवा की तुलना में लंबे समय तक ठंडा रहता है, इसी से लोग बच्चों की गर्मी भगा रहे हैं

सिर्फ AC नहीं... चीन में भीषण गर्मी से बचने के लिए छोटे बच्चे और पालतू जानवर एक ऐसी चीज से चिपककर सो रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. यह कोई मशीन या कोई ठंडी बोतल नहीं, बल्कि एक बड़ा सा विंटर मेलन (भारत में पेठा) है. परिवार के बड़े मॉल से विंटर मेलन खरीदकर ला रहे हैं और उससे चिपककर सोने के लिए अपने बच्चों और पालतू जानवरों को दे दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? चलिए आपको समझाते हैं.

चीन में क्या और क्यों हो रहा?

चीन के कई इलाकों इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने एक पुराना और अनोखा तरीका फिर अपनाना शुरू कर दिया है. छोटे बच्चों, बिल्लियों और कुत्तों को बड़े-बड़े विंटर मेलन से चिपकाकर सुलाया जा रहा है. विंटर मेलन एक बड़ा फल होता है, जिसके अंदर बहुत ज्यादा पानी होता है. लगभग 95 प्रतिशत पानी. यही वजह है कि यह आसपास की हवा की तुलना में लंबे समय तक ठंडा रहता है. जब कोई बच्चा या पालतू जानवर इसे गले लगाकर लेटता है, तो यह धीरे-धीरे उसके शरीर की गर्मी अपने अंदर खींच लेता है. इसके बाद भी यह तुरंत गर्म नहीं होता, बल्कि काफी देर तक ठंडा बना रहता है. 

यानी यह बिल्कुल एक प्राकृतिक कूलिंग पैक की तरह काम करता है. बिना बिजली और बिना किसी मशीन के यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. कई बार इस विंटर मेलन को कुछ समय तक फ्रीज में रखकर ठंडा भी कर लिया जाता है.

बता दें कि यह तरीका कोई नया नहीं है. चीन के गर्म और नमी वाले दक्षिणी इलाकों में लोग कई सालों से इस पारंपरिक घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. अब भीषण गर्मी के बीच यह तरीका फिर से चर्चा में आ गया है. चीन से फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं. कई जगहों पर छोटे बच्चे, बिल्लियां और कुत्ते आराम से विंटर मेलन से चिपककर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. यानी चीन में इस बार गर्मियों का सबसे अनोखा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला "समर एक्सेसरी" कोई फैशन की चीज नहीं, बल्कि एक साधारण सा विंटर मेलन बन गया है.

यह भी पढ़ें: नीलाम हो रहा है डायनासोर का सबसे कीमती कंकाल, कोई भी लगा सकता है बोली, कीमत है इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Viral News, China News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com