विज्ञापन

12 साल के बच्चे ने जलाकर खाक कर दी करोड़ों की कंपनी, मां-बाप ही ऑफिस लेकर आए थे

China Viral News: चीन में एक माता-पिता अपने 12 साल के बेटे को ऑफिस लेकर गए थे ताकि उसके साथ अच्छा समय बिता सकें. लेकिन कुछ ही देर में यह फैसला बड़ी तबाही में बदल गया.

12 साल के बच्चे ने जलाकर खाक कर दी करोड़ों की कंपनी, मां-बाप ही ऑफिस लेकर आए थे
China Viral News: Weibo पर वायरल तस्वीरों में जली हुई डेस्क, कंप्यूटर और धुएं से काली पड़ी दीवारें दिखाई दीं
  • चीन के झेजियांग प्रांत के निंगबो शहर में एक 12 वर्षीय बच्चे ने ऑफिस में टिश्यू पेपर जलाकर आग लगा दी थी
  • बच्चे के माता-पिता उसे ऑफिस लेकर गए थे ताकि उसके साथ भावनात्मक संबंध (इमोशनल बॉन्ड) मजबूत कर सकें
  • आग तेजी से फैल गई और ऑफिस पूरी तरह जल गया, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है

चीन में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक माता-पिता अपने 12 साल के बेटे को ऑफिस लेकर गए थे ताकि उसके साथ अच्छा समय बिता सकें. लेकिन कुछ ही देर में यह फैसला बड़ी तबाही में बदल गया. ऑफिस में अकेला छोड़े गए बच्चे ने बोर होकर टिश्यू पेपर जलाने शुरू कर दिए और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा ऑफिस बर्बाद हो गया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 30 अप्रैल को चीन के झेजियांग प्रांत के निंगबो शहर में हुई.

रिपोर्ट में रेड स्टार न्यूज के हवाले से बताया गया कि बच्चे के माता-पिता अपने 12 साल के बेटे को ऑफिस इसलिए लेकर गए थे ताकि उसके साथ भावनात्मक रिश्ता और मजबूत हो सके. लेकिन ऑफिस पहुंचने के बाद माता-पिता काम में व्यस्त हो गए और बच्चा अकेला रह गया. कुछ देर बाद बच्चा बोर हो गया और समय बिताने के लिए उसने लाइटर से टिश्यू पेपर जलाने शुरू कर दिए.

जलते हुए टिश्यू से निकली चिंगारी एक डेस्क के पास पड़े सामान पर गिर गई. इसके बाद छोटी सी आग तेजी से बड़ी आग में बदल गई और देखते ही देखते पूरा ऑफिस उसकी चपेट में आ गया.

जब बच्चे ने मदद के लिए फोन किया तो माता-पिता ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी.  ऑफिस के कर्मचारियों ने भी ड्राई-पाउडर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. कुछ हद तक वे सफल भी रहे. जब तक दमकल कर्मी पहुंचे, तब तक कर्मचारी काफी आग बुझा चुके थे. लेकिन तब तक ऑफिस पूरी तरह बर्बाद हो चुका था.

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर वायरल तस्वीरों में जली हुई डेस्क, कंप्यूटर और धुएं से काली पड़ी दीवारें दिखाई दीं. इस आग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन नुकसान कई हजार युआन का बताया जा रहा है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चे के माता-पिता किस कंपनी में काम करते थे. उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

रिपोर्ट के अनुसार फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कर्मचारियों से कहा, “बच्चों को हर चीज को लेकर जिज्ञासा होती है, लेकिन उनमें सुरक्षा को लेकर जागरूकता कम होती है. माता-पिता को उन पर ध्यान देना चाहिए और सही शिक्षा देनी चाहिए. नहीं तो एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ी तबाही ला सकती है.”

यह भी पढ़ें: ईरान की इस एक्ट्रेस को रोमांटिक मैसेज भेजने पर फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने मारा था थप्पड़?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Viral News, China News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com