विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

चीन करेगा दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे लाइन का निर्माण, 36 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा आएगी लागत

लाइन का डिजाइन करने वाली चाइना रेलवे एरियुआन इंजीनियरिंग ग्रुप को लिमिटेड ने कहा कि यह चेंगदू से शुरू होगा और कामदो होते हुए तिब्बत में प्रवेश करेगा.

चीन करेगा दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे लाइन का निर्माण, 36 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा आएगी लागत
तिब्बत क्षेत्र में किंघई-तिब्बत रेलवे के बाद दूसरा रेलवे होगा
बीजिंग: चीन दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे लाइन का निर्माण करेगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिचुआन-तिब्बत रेलवे तिब्बत क्षेत्र में किंघई-तिब्बत रेलवे के बाद दूसरा रेलवे होगा. रेलवे लाइन किंघई-तिब्बत पठार के दक्षिणपूर्व इलाके से होकर गुजरेगी, जो भूगर्भ विज्ञान की दृष्टि से दुनिया के सबसे सक्रिय इलाकों में से एक है. पहाड़ों पर आपदा से बचाव के लिए वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सहयोग का नेतृत्व करने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेन हजार्ड्स एंड एन्वायरन्मेंट ऑफ द चाइनीज अकादमी ऑफ साइंस (सीएएस) के मुख्य अभियंता यो योंग ने कहा, "सिचुआन-तिब्बत रेलवे का निर्माण व संचालन दुनिया में सबसे बड़े जोखिमों को कम करके होना चाहिए."

लाइन का डिजाइन करने वाली चाइना रेलवे एरियुआन इंजीनियरिंग ग्रुप को लिमिटेड ने कहा कि यह चेंगदू से शुरू होगा और कामदो होते हुए तिब्बत में प्रवेश करेगा. यह तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक पहुंचेगी. रेलवे लाइन की कुल लंबाई लगभग 1,700 किलोमीटर तथा इस पर 36.88 अरब डॉलर की लागत आएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World's Most Challenging Railway, China Tibet Railway, Sichuan-Tibet Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com