China Record Rainfall : चीन में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बीच दिल को दहला देने वाले नजारे सामने आए हैं. चीन की सोशल मीडिया (Chinese social media) पर बुधवार को वायरल हुए वीडियो में देखा गया है कि कैसे भूमिगत मेट्रो (सबवे) के अंदर सैलाब की तरह बाढ़ का पानी घुसता चला जा रहा था. कई फीट पानी भरे होने से यात्री सबवे के भीतर लगे हैंडल को पकड़कर किसी तरह जान बचाते दिखे. सबवे स्टेशन के भीतर भी सुनामी की तरह तेज बहाव में बहते सामान के बीच यात्री चीख-पुकार रहे थे. वहीं मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश से संकट और गहरा सकता है.
Zhengzhou, China.
— ian bremmer (@ianbremmer) July 20, 2021
Think your commute is bad?
Try getting stuck in a flooded subway train. pic.twitter.com/gE3neHRwhv
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
मध्य चीन के झेंगझोऊ शहर (Zhengzhou Henan province) में इस साल इतनी बारिश हुई है, जो अनुमानों के मुताबिक पिछले कई सौ सालों में नहीं देखी गई. सड़क ही नहीं पुलों पर भी नदियों की तरह बहते पानी से हाहाकार की स्थिति है. स्थानीय सरकार का कहना है कि बाढ़ के कारण अब तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही मूसलाधार बारिश होने की आशंका से हालात और गंभीर हो सकते हैं.
First Europe, now China (Zhengzhou, to be specific).
— ian bremmer (@ianbremmer) July 20, 2021
The floods are horrifying. pic.twitter.com/d7Q1MgmpEe
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo ) और स्थानीय मीडिया संगठनों ने विनाशकारी बाढ़ के ऐसे ही हैरतअंगेज वीडियो पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में मेट्रो ट्रेन के भीतर यात्रियों के सीने तक भरा पानी तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. सांसों को रोक देने वाले इस लम्हे में बिजली चले जाने से यात्री घंटों अंदर ही फंसे रहे. यह वाकया शहर की सबवे की 'Line Five' में पेश आया.
वीडियो में दिख रहा है कि सबवे प्लेटफॉर्म पूरी तरह पानी से डूबा हुआ है. पानी के तेज बहाव के साथ आए कीचड़ ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया. लोग अपने बच्चों को लेकर इधर-उधर भागते देखे गए. वीबो पर पोस्ट एक अन्य वीडियो में देखा गया कि पानी दरवाजों के सुराखों के जरिये धीरे-धीरे ट्रेन के अंदर बढ़ता जा रहा है. एक अन्य वीबो यूजर्स ने लिखा कि बाहर निकलने के कई प्रयास नाकाम होने के बावजूद उसे कोच के अंदर ही जान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.
उसने लिखा कि पानी पहले एड़ियों तक था, लेकिन धीरे-धीरे 30 मिनट के भीतर यह गर्दन तक पहुंचने लगा. बिजली चली गई थी और अंदर दम घुटने की नौबत आ गई थी. कई यूजर्स ने बताया कि यात्रियों ने अपने बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें कंधों पर बिठा लिया. अचानक किसी बचावकर्ता ने कांच को तोड़ा धीरे-धीरे यात्रियों को बाहर लाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं