ताइवान (Taiwan) ने मंगलवार को हथियारों के साथ अपनी रक्षा का अभ्यास किया और चीन (China) पर आरोप लगाया कि वो कई दिनों के सैन्य अभ्यास (Military Drills) के बाद ताइवान को कब्जे में करने की तैयारी कर रहा है. चीन ने पिछले हफ्ते ताइवान के नज़दीक अपना सबसे बड़ा हवाई और समुद्री सैन्य अभ्यास शुरू किया था. चीन ने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) की स्व-शासित ताइवान यात्रा (Taiwan Visit) से भड़क कर यह सैन्य अभ्यास शुरू किया था.
ताइवान पर लगातार चीन की तरफ से कब्जे का खतरा मंडराता रहता है. चीन ताइवान को अपनी सीमा का हिस्सा मानता है और एक दिन उसे अपने कब्जे में लेने का प्रण ले चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वु ने ताइपे में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन पर आरोप लगाया कि वह नैन्सी पेलोसी की यात्रा का बहाना बना कर ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्यवाही करने जा रहा है. उन्होंने कहा, "चीन ने अपनी सैन्य अभ्यास को ताइवान पर कब्जे की तैयारी के तौर पर प्रयोग किया है."
उन्होंने कहा, "चीन की असल इच्छा ताइवान जलडमरूमध्य और पूरे क्षेत्र की जैसी स्तिथि है, उसे बदलना है". चीनी सेना ने कहा कि उनकी ताइवानी सेना का सैन्यअभ्यास मंगलवार को भी जारी रहा और इसमें हवाई और समुद्री दस्तों ने अभ्यास किया. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की ईस्टर्न थिएटर कमांड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चीन ताइवान को घेर कर सैन्य अभ्यास कर रहा है और इसमें संयुक्त नाकेबंदी और संयुक्त समर्थन अभियानों पर जोर दिया जा रहा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं