चीन में कोरोना का जो कहर पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ था, उसके लौटने का खतरा मंडराने लगा है. चीन में 100 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बावजूद संक्रमण फैल रहा है. यही वजह है कि चीन ने 40 लाख की आबादी वाले शहर लानझोऊ में लॉकडाउन (China lockdown Lanzhou City) लगा दिया है. लानझोऊ शहर के प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि सभी आवासीय इलाकों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी. चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) में भी कोरोना के मामलों ने दहशत फैला दी है. लोगों को कोविड टेस्ट सेंटर की लंबी कतारों में जांच कराने के लिए देखा जा सकता है.
VIDEO: Beijing residents queue for Covid-19 tests as China battles a new outbreak of the virus.
— AFP News Agency (@AFP) October 26, 2021
People have been advised not to leave the city unless necessary, although regular transport services out of Beijing continue as normal pic.twitter.com/GYxtKbRpeq
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रशासन का कहना है कि कोरोना वायरस (coronavirus) के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. नागरिकों से कहा गया है कि वे आपात जरूरतों को छोड़कर घरों से बाहर न निकलें. लानझोऊ प्रशासन ने सभी स्थानीय निकायों, आवासीय कॉलोनी और अन्य संस्थानों से कोविड प्रोटोकॉल (Covid protocol) का सख्ती से पालन करने को कहा है.
कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट को रोकने में जुटा चीन, लॉकडाउन में लाखों लोग हुए घरों में 'कैद'
चीन में 29 कोरोना मरीजों (Covid Infection) का पता चला है, जिसमें ज्यादातर इसी शहर में बताए जाते हैं. चीन सरकार का कहना है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (Corona Delta Variant) के मामले कई शहरों में सामने आ रहे हैं. वो इसके लिए बाहर से चीन आ रहे लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहा है.
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि देश में 224 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं और वो वैक्सीनेशन अभियान पूरा करने की ओर है. हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों ने उसकी चिंता बढ़ा दी है. चीन में ही पिछले साल जनवरी में कोरोना के सबसे पहले मामलों का पता चला था. माना जाता है कि चीन के शहर वुहान के मांस बाजार से ही वायरस फैला और कुछ ही वक्त में पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं