विज्ञापन

अमेरिका का वर्चस्व खत्म, चीन की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग! रॉकेट उड़ाया और बूस्टर वापस धरती पर उतारा

चीन की प्राइवेट कंपनी LandSpace ने अपने Zhuque-3 रॉकेट के बूस्टर को अंतरिक्ष में भेजने के बाद सुरक्षित जमीन पर वापस उतार लिया है.

अमेरिका का वर्चस्व खत्म, चीन की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग! रॉकेट उड़ाया और बूस्टर वापस धरती पर उतारा
चीन की LandSpace कंपनी ने अपना रॉकेट उड़ाया और बूस्टर वापस धरती पर उतारा

चीन ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक ऐसा काम कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कुछ ही प्राइवेट कंपनियां कर पाई थीं. चीन की प्राइवेट कंपनी LandSpace ने अपने Zhuque-3 रॉकेट के बूस्टर को अंतरिक्ष में भेजने के बाद सुरक्षित जमीन पर वापस उतार लिया है. इसके साथ ही यह कंपनी SpaceX और Blue Origin के बाद दुनिया की तीसरी ऐसी प्राइवेट कंपनी बन गई है, जो ऐसे बड़े रॉकेट बूस्टर को अंतरिक्ष से वापस लाकर उतार सकती हैं. इसे चीन के लिए इसलिए बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि उसने अब दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेटों के मामले में अमेरिका को चुनौती दे दी है, खुद को उसके साथ खड़ा कर लिया है.

यह बड़ी बात क्यों है?

रॉकेट के इस हिस्से को वापस लाकर दोबारा इस्तेमाल करना बहुत बड़ी बात है. इससे हर बार नया रॉकेट बनाने का खर्च कम होता है और सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजना आसान और सस्ता हो जाता है. इससे अंतरिक्ष का कारोबार भी हवाई जहाजों की तरह कमर्शियल बिजनेस बन सकता है.

LandSpace ने यह काम Zhuque-3 की दूसरी कोशिश में किया है. Zhuque-3 का पहला हिस्सा, जिसमें कई इंजन लगे हैं, वापस जमीन पर उतरा. यह स्टेनलेस स्टील से बना रॉकेट है और इसे दुनिया के सबसे पावरफुल रॉकेट (स्पेसएक्स के Falcon रॉकेट) के सामने चीन का जवाब माना जा रहा है.

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, 66.1 मीटर लंबे इस रॉकेट को उत्तर-पश्चिमी चीन के डोंगफेंग कमर्शियल स्पेस इनोवेशन पायलट जोन से लॉन्च किया गया. इसके पहले हिस्से में 9 इंजन हैं. रॉकेट का यह बूस्टर लॉन्च वाली जगह से करीब 390 किलोमीटर दूर, दक्षिण-पूर्व में स्थित गांसू प्रांत में बनाए गए लैंडिंग साइट पर वापस उतरा.

फाल्कन से सस्ता रॉकेट

कंपनी के मुताबिक Zhuque-3 में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है. यह ज्यादा गर्मी सह सकता है और Falcon 9 के एल्युमिनियम-लिथियम मिक्स धातु वाले ढांचे की तुलना में इसे बनाना सस्ता पड़ सकता है. Zhuque-3 में मीथेन और लिक्विड ऑक्सीजन का इस्तेमाल फ्यूल के तौर पर होता है. यह Falcon 9 में इस्तेमाल होने वाले लिक्विड ऑक्सीजन और केरोसिन के मिक्स से ज्यादा साफ तरीके से जल सकता है.

LandSpace के अनुसार, Zhuque-3 एक बार इस्तेमाल होने पर 14.2 टन तक का सामान लो अर्थ ऑर्बिट में ले जा सकता है. इसके मुकाबले Falcon 9 करीब 22.8 टन तक ले जा सकता है. इस मामले में Falcon 9 आगे है. LandSpace का लक्ष्य Zhuque-3 के बूस्टर को 20 बार तक दोबारा इस्तेमाल करना है. वहीं SpaceX साल में करीब 150 बार Falcon 9 लॉन्च करती है, यानी लगभग हर हफ्ते तीन बार. कंपनी अपने बूस्टर को दर्जनों बार दोबारा इस्तेमाल कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: चांद पर हुआ था बड़ा धमाका! NASA की HD तस्वीरों में साफ दिखा रॉकेट की टक्कर से बना 60 फीट का गड्ढा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Landspace, LandSpace's Reusable Rocket, Space News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com