विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2014

चीन में भूकंप, मृतकों की संख्या 589 हुई

बीजिंग:

चीन में रविवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

भूकंप का केंद्र युन्नान प्रांत के दक्षिण-पश्चिम लुडियान काउंटी में था। यह इस इलाके में 14 सालों में आया सबसे जबर्दस्त भूकंप था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस 6.5 तीव्रता वाले भूकंप में 2,401 लोग घायल हुए हैं।

प्रांतीय लोक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, लुडियान काउंटी में 504 और जाउटांग के कियाओजा काउंटी में 72 लोगों की मौत हो गई है।

करीब 80,000 मकान ढह गए हैं और 2,30,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

हजारों पुलिसकर्मी, दमकल कर्मचारी और जवानों को राहत कार्यो के लिए तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, चीन में भूकंप, China, China Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com