विज्ञापन

22 साल की लड़की ने साड़ी पहनकर चीन में पढ़ाया इंडियन आर्ट का पाठ, बोली- 'अब लगता है बदलाव आ गया'

चीन की कंटेंट क्रिएटर मीरा ने बीजिंग की एक यूनिवर्सिटी में साड़ी पहनकर स्टूडेंट्स को इंडियन आर्ट समझाते हुए वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

22 साल की लड़की ने साड़ी पहनकर चीन में पढ़ाया इंडियन आर्ट का पाठ, बोली- 'अब लगता है बदलाव आ गया'
मीरा आर्ट स्टूडेंट हैं जो कुचिपुड़ी सीख रही हैं.
Instagram@meera_kaurwaki

Viral Video: चीन की कंटेंट क्रिएटर मीरा कौरवाकी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बीजिंग की एक यूनिवर्सिटी में साड़ी पहनकर इंडियन आर्ट का पाठ पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने इस मोमेंट को शब्दों में बयां करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि अब बदलाव आ गया है. चीनी भाषा सीख रहे इंडियन स्टूडेंट्स के साथ बिताए ये दिन इस बात की एक खूबसूरत याद हैं कि कैसे कला, भाषा और दोस्ती सभी सीमाओं को पार कर जाती है. नए दोस्तों और कभी न भूलने वाली यादों के लिए मैं आभारी हूं'

क्लास के बाद फयुआन मंदिर गए

मीरा की वीडियो के मुताबिक, क्लास के बाद सभी ने चीनी बौद्ध संस्कृति का अनुभव करने के लिए स्कूल से फयुआन मंदिर तक बस ली. मंदिर के अंदर मीरा ने सभी टीनएजर्स को क्लासिकल इंडियन डांस के कुछ स्टेप्स सिखाए. इसके बाद वो पोप लैंड घूमने गईं, जहां उन्होंने अपने अपने इंडियन दोस्तों के साथ स्काई ट्रेन का एक्सपीरियंस लिया. इसके बाद वहां उन्होंने कुछ योगा पोज में फोटो खिंचवाई और फिर एक ग्रुप फोटो लेकर अपने-अपने घर वापस लौट आईं.

बिना भारत आए सीख रहीं क्लासिक इंडियन डांस

एक चीनी होते हुए क्लासिक इंडियन डांस क्यों चुना? इस सवाल का जवाब देते हुए मीरा ने एक दूसरे वीडियो में कहा, 'मैं बिना भारत गए, ऑनलाइन क्लासेज की मदद से, क्लासिक इंडियन डांस सीख रही हूं. यह एक ऐसी आर्ट है, जो सच में दूसरी कलाओं से बिलकुल अलग  है. इसमें लगन, अनुशासन और पवित्रता है. इस डांस में कला पर जोर दिया जाता है, जबकि दूसरी डांस फॉर्म में इंसान पर ज्यादा जोर दिया जाता है. मुझे यही सबसे बड़ा फर्क लगता है. ये डांस मुझे सुकून देता है. यह लोगों को हील करने जैसा है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

मीरा के इन दोनों वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ उन्हें क्लासिक इंडियन डांस चुनने के लिए बधाई दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'आपका डांस, आपका मेकअप और आपके कपड़े, सब कुछ आप पर बहुत जंचता है. मैं खुद एक भरतनाट्यम डांसर हूं और मुझे कुचिपुड़ी बहुत पसंद है. आपकी इस जर्नी को देखकर मुझे बहुत खुशी होती है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीय शास्त्रीय नृत्य ईश्वर से आया है, जिसमें हाव-भाव के माध्यम से आंतरिक भावनाओं को व्यक्त किया जाता है. आप इसको गहराई से स्टडी कर रही हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर. आप बहुत प्यारी लग रही हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'चीनी लड़की? नहीं, यह तो भारतीय है, बस चीन वाला फिल्टर लगा रखा है.'

यह भी पढ़ें:- माइक्रोसॉफ्ट में 5 साल काम करने वाली महिला ने 'लेऑफ सीजन' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- HR का मेल आते ही दिल बैठ जाता था

यह भी पढ़ें:- नदी से सोना ढूंढकर बनाई अंगूठी गर्लफ्रेंड को पहनाई, फिर पहाड़ पर ले जाकर युवक ने पूछा- 'Will You Marry Me'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Digital Content Creator, Kuchipudi, Viral Video, Beijing University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com