चार्ल्स डार्विन की चिट्ठी
न्यूयार्क:
मशहूर जीव वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का हाथ से लिखा एक पत्र 1,97,000 डॉलर में नीलाम हुआ है, जिसमें उन्होंने बाइबिल और जीसस क्राइस्ट में विश्वास नहीं होने की बात कही है।
बोनहैम्स में बीते 21 सितंबर को इस पत्र को नीलाम किया गया। यह अनुमानित कीमत से दोगुनी कीमत पर बिका। इसकी कीमत 90,000 डॉलर आंकी गई थी। डार्विन की धार्मिक आस्थाएं लंबे समय से बहस का विषय रहीं। हालांकि डार्विन खुद इस बारे में सार्वजनिक टिप्पणी से बचते रहे, क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे उनके मित्र और परिवार की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
डार्विन ने यह पत्र युवा बैरिस्टर फ्रांसिस मैकडर्मोट के पत्र के जवाब में लिखा था। बैरिस्टर ने उनको यह पत्र 23 नवंबर, 1880 को लिखा था। हाथ से लिखे इस पत्र में डार्विन ने कहा, 'श्रीमान, मुझे आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि मैं बाइबल में एक दिव्य रहस्योद्घाटन के तौर पर विश्वास नहीं करता और प्रभु यीशू में भी ईश्वर के पुत्र के तौर पर विश्वास नहीं रखता।'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चार्ल्स डार्विन, बाइबिल, चिट्ठी की नीलामी, जीसस क्राइस्ट, Charles Darwin, Bible, Jesus Christ, Auction