विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

बगदाद: थाने को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 11 लोगों की मौत

अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पहला विस्फोट पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया और उसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट पास ही में भीड़भाड़ भरी सड़क पर किया गया.

बगदाद: थाने को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 11 लोगों की मौत
इराक की राजधानी में बगदाद में विस्फोट. तस्वीर: प्रतीकात्मक
  • इराक की राजधानी बगदाद में हुआ बम धमाका
  • धमाके में 11 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं
  • किसी समूह ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली
बगदाद: दक्षिण पश्चिमी बगदाद में दो कार विस्फोटों में चार पुलिस अधिकारियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. इराक पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पहला विस्फोट पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया और उसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट पास ही में भीड़भाड़ भरी सड़क पर किया गया.

किसी समूह ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अक्सर इस्लामिक स्टेट समूह इस तरीके से हमले करता है.

इराकी बलों के इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाले मोसुल में धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बीच ये हमले किए गए हैं. मोसुल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. इराकी बलों को अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन प्राप्त था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iraq, Bomb Blast, Car Bombings, Baghdad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com