विज्ञापन
This Article is From May 24, 2019

ब्रेक्जिट पर सांसदों का साथ नहीं मिलने पर ब्रिटिश PM टेरेसा मे ने की इस्तीफे की घोषणा

सांसदों को अपनी ब्रेक्ज़िट डील के पक्ष में सहमत करने में नाकाम रहने के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे शुक्रवार को बेहद भावुक संबोधन में घोषणा कर दी कि वह 7 जून को कंज़रवेटिव नेता का पद छोड़ देंगी.

ब्रेक्जिट पर सांसदों का साथ नहीं मिलने पर ब्रिटिश PM टेरेसा मे ने की इस्तीफे की घोषणा
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे (Theresa May)
नई दिल्ली:

सांसदों को अपनी ब्रेक्ज़िट डील के पक्ष में सहमत करने में नाकाम रहने के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे शुक्रवार को बेहद भावुक संबोधन में घोषणा कर दी कि वह 7 जून को कंज़रवेटिव नेता का पद छोड़ देंगी. डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आधिकारिक आवास के बाहर रूंधते गले से दिए बयान में टेरेसा मे ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद दुःख का मुद्दा है, और हमेशा दुःख का मुद्दा रहेगा कि मैं ब्रेक्ज़िट डिलीवर नहीं कर पाई..."

बीएसपी से मात्र 181 वोटों से जीती BJP, पढ़ें ऐसी ही सीटें जहां कुछ भी हो सकता था

इस इस्तीफे से औपचारिक रूप से नए नेतृत्व की होड़ शुरू के संकेत मिलते हैं, और इस दौरान, यानी नया नेता चुन लिए जाने तक टेरेसा मे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी.

Elections Result 2019: अखिलेश यादव से हारने के बाद भी खुश हैं बीजेपी के निरहुआ, बोले- 'जब तक तोड़ेंगे नहीं...'

टेरेसा मे ने कहा, "मैं शुक्रवार, 7 जून को कंज़रवेटिव तथा यूनियनिस्ट पार्टी की नेता के पद से इस्तीफा दे दूंगी..." उन्होंने कहा, "नया नेतृत्व चुने जाने की प्रक्रिया संभवतः उससे अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी..." माना जा रहा है कि अगला नेता चुने जाने में कई सप्ताह लग सकते हैं.

(इनपुट AFP से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
British PM Theresa May, Theresa May, Theresa May Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com