विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

ट्रेन में भारत की तरह महिला डिब्बा चाहते हैं ब्रिटिश सांसद

भारत, जापान, ब्राजील और मैक्सिको की तरह महिला यात्री डिब्बे वाली ट्रेन का प्रस्ताव सबसे पहले 2015 में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोरबिन ने दिया था लेकिन उसे तवज्जो नहीं दी गयी .

Also Read in
ट्रेन में भारत की तरह महिला डिब्बा चाहते हैं ब्रिटिश सांसद
प्रतीकात्मक चित्र
लंदन: ब्रिटेन के एक सांसद ने कहा है कि यहां की ट्रेन में भी भारत की तरह महिला यात्री डिब्बा होना चाहिए ताकि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके. डेबी नॉर्थ से लेबर पार्टी के सांसद क्रिस विलियम्सन का मानना है कि इस तरह के अपराधों के पिछले पांच वर्षों में दोगुना होने के बाद महिला यात्री डिब्बे को लेकर विचार किया जाना चाहिए.

भारत, जापान, ब्राजील और मैक्सिको की तरह महिला यात्री डिब्बे वाली ट्रेन का प्रस्ताव सबसे पहले 2015 में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोरबिन ने दिया था लेकिन उसे तवज्जो नहीं दी गयी .
VIDEO: ब्रिटिश सांसद से मिली सुषमा

विलियम्सन ने कहा, ‘‘महिला यात्री डिब्बे पर विचार करना उपयोगी रहेगा. कोरबिन के सुझाव के समय इसको लेकर चीजें स्पष्ट नहीं थी, लेकिन आंकड़े दर्शाते हैं कि यह प्रस्ताव विचार करने लायक है.’’ (भाषा की रिपोर्ट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
British MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com