विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2016

अमेरिका से भारत को हारपून मिसाइलों की आपूर्ति करेगी बोइंग

Also Read in
अमेरिका से भारत को हारपून मिसाइलों की आपूर्ति करेगी बोइंग
बोइंग को भारत के लिए 89 हारपून मिसाइल बनाने के लिए 8 करोड़ डॉलर का करार दिया गया है
वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग ने भारत को पोत भेदी हारपून मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए बोइंग को आठ करोड़ 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि का करार दिया है.

इस करार के ब्योरे के मुताबिक, विदेश सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के लिए बोइंग को 89 हारपून मिसाइलों, संबंधित कंटेनरों और उपकरणों की 22 खेप के लिए 8 करोड़ डॉलर से अधिक का करार दिया गया है.

ये मिसाइलें अमेरिका में कई स्थानों पर बनाई जाएंगी. इनमें से अधिकतर की मैन्यूफैक्चरिंग सेंट चार्ल्स, मिसूरी में होगा. मैन्यूफैक्चरिंग की कुछ प्रक्रिया ब्रिटेन में भी की जाएगी. मिसाइलों के जून 2018 में तैयार हो जाने की उम्मीद है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, बोइंग, हारपून मिसाइल, पोत भेदी हारपून, Ameirca, Boeing, Harpoon Missiles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com