विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2018

किम के साथ शिखर बैठक से पहले ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से की बातचीत

ट्रंप ने कूटनीतिक सफलता मिलने की आशा जताई, मून ने कहा- दक्षिण कोरिया के लोग चमत्कारिक परिणाम के लिए प्रार्थना करेंगे

किम के साथ शिखर बैठक से पहले ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से की बातचीत
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग के बीच आज शिखर बैठक होनी है.
सिंंगापुर: सोल ने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के साथ होने वाली शिखर बैठक से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन से बातचीत कर इसमें कूटनीतिक सफलता मिलने की आशा जताई है.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, ट्रंप ने शिखर बैठक से पहले अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हुई बातचीत से मून जेई इन को अवगत कराया.

यह भी पढ़ें : सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन, 5 बड़ी बातें 

ब्लू हाउस के अनुसार, मून ने ट्रंप से कहा कि दक्षिण कोरिया के लोग ‘‘चमत्कारिक परिणाम ’’ के लिए प्रार्थना करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump-Kim Singapore Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com