विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2011

ताजिकिस्तान में बीबीसी पत्रकार हिरासत में

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 50 वर्षीय उरुनबोई उस्मोनोव पर इस्लामी आंदोलन हिज्ब-उत-तहरीर का सदस्य होने का संदेह है।
दुशांबे: ताजिकिस्तान में बीबीसी रेडियो के संवाददाता को चरमपंथी संगठन का सदस्य होने के संदेह में हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के प्रवक्ता मखमादुल्लो असादुलोयेव ने बुधवार को बताया कि 50 वर्षीय उरुनबोई उस्मोनोव पर इस्लामी आंदोलन हिज्ब-उत-तहरीर का सदस्य होने का संदेह है। यह संगठन ताजिकिस्तान में अवैध है। पुलिस के अनुसार ताजिकिस्तान के नागरिक उस्मोनोव ने समूह का प्रचार करने और उसे सामाजिक तंत्रों में बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2009 में इसकी सदस्यता ग्रहण की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीबीसी पत्रकार, हिरासत, ताजिकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com