Bangladesh Election 2026 LIVE Voting: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई. दोपहर 2 बजे तक 48% मतदान की जानकारी दी गई है. दूसरी तरफ हिंसा की खबरें आईं. गोपालगंज, मुंशीगंज और कुमिला में पोलिंग बूथों के बाहर देसी बम से विस्फोट किए गए. खुलना में पोलिंग बूथ पर BNP नेता की झड़प के बाद मौत हो गई है. चुनाव के दौरान 4 लोगों की मौत की खबर है.
शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के गिरने के बाद यह पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है. बांग्लादेश में 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद पहली बार आम चुनाव हों रहे हैं, जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था. देश में 11 राजनीतिक दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही जमात-ए-इस्लामी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है. अल्पसंख्यकों को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दूर करते हुए बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख ने किसी भी प्रकार के भेदभाव को खारिज कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे मजबूत दावेदार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) है, जो वर्तमान सर्वेक्षणों में 50% से अधिक समर्थन हासिल कर रही है. पार्टी की कमान अब तारीक रहमान के हाथों में है, जो 17 साल के आत्मनिर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में देश लौटे. बांग्लादेश के चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए एनडीटीवी के लाइव ब्लॉग के साथ
Bangladesh Election 2026 Voting LIVE Updates
मतदान के बीच 3 जगह बम धमाके, 4 लोगों की मौत
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई. इस दौरान गोपालगंज और मुंशीगंज के पोलिंग बूथ पर धमाके हुए. कुमिला के चौद्दाग्राम उपजिले के जगन्नाथ दिघी में एक बूथ पर देसी बस के धमाके हुए. प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के बीच चार लोगों की मौत हुई है. कई राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं. भोला के बुरहानुद्दीन उप जिले में उप चुनाव अधिकारी अब्दुल हलीम को एक वोटर को दो मतपत्र देने पर गिरफ्तार कर लिया गया.
वोटिंग के बीच महिला एजेंट्स से बदतमीजी
बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान हिंसा के बीच पोलिंग बूथों पर महिला एजेंट्स के साथ बदतमीजी का भी मामला सामने आया. निर्दलीय उम्मीदवार तस्नीम जारा ने आरोप लगाया कि ढाका-9 चुनाव क्षेत्र में कई जगहों पर महिला पोलिंग एजेंट्स को परेशान किया गया और पोलिंग सेंटरों में घुसने से रोका गया. जारा ने आरोप लगाया कि पोलिंग बूथों के अधिकारियों ने मनमाने नियम बनाकर रुकावटें पैदा कीं. महिला एजेंट्स को अंदर जाने से रोका, सेंटर छोड़ने पर मजबूर भी किया गया. इससे पहले बांग्लादेश की निर्दलीय महिला उम्मीदवारों ने आरोप लगाया था कि उन्हें परेशानी हो रही है. महिलाओं को चरित्र हनन या धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.
बांग्लादेश में वोटिंग पूरी, 48 फीसदी मतदान हुआ
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डालने की प्रक्रिया पूरी हो गई. कड़ी सुरक्षा के बीच 300 में से 299 सीटों पर वोट डाले गए. शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव टालना पड़ा. बांग्लादेशी चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग हुई. 299 सीटों पर कुल 12 करोड़ 72 लाख 98 हजार 522 वोटर थे. इनमें 64.62 लाख पुरुष और 62.67 लाख महिला वोटर थे.
निष्पक्ष वोटिंग हुई तो नतीजे स्वीकार करेंगेः जमात चीफ
कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी बांग्लादेश के वोटरों के जनादेश से सत्ता हासिल करेगी. रहमान ने कहा कि अगर वोटिंग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होती है तो हम नतीजे स्वीकार करेंगे. दूसरों को भी लोगों का फैसला मानना चाहिए. हम दुआ करते हैं कि यह चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, हिंसा रहित हो और सभी को मंजूर हो. हमें उम्मीद है कि एक ऐसी सरकार बनेगी जो किसी एक व्यक्ति, परिवार या पार्टी की नहीं बल्कि इस देश के 18 करोड़ लोगों की होगी.
Bangladesh Election 2026 LIVE: किसी व्यक्ति, परिवार या पार्टी की नहीं, बल्कि 18 करोड़ लोगों की सरकार बनेगी- शफीकुर रहमान
कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने आशा जताई है की कि उनकी पार्टी चुनावों में मतदाताओं के जनादेश के माध्यम से सत्ता हासिल करेगी. रहमान ने गुरुवार सुबह मोनीपुर हाई स्कूल और कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद ढाका में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कहा, "अगर मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होता है, तो हम नतीजों को स्वीकार करेंगे. दूसरों को भी लोगों के फैसले को स्वीकार करना चाहिए."
उन्होंने कहा, "हम प्रार्थना करते हैं कि यह चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, हिंसा और कब्जे से मुक्त और सभी को स्वीकार्य हो. हमें उम्मीद है कि इस वोट के माध्यम से एक ऐसी सरकार बनेगी जो किसी व्यक्ति, परिवार या पार्टी की नहीं, बल्कि इस देश के 180 मिलियन लोगों की होगी. हम ऐसी सरकार बनाने को लेकर आशान्वित हैं."
Bangladesh Election 2026 LIVE: रिजल्ट जारी करने में वक्त न लगाए चुनाव आयोग- तारिक रहमान
BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने गुरुवार को वोटिंग के बाद परिणामों की जल्द से जल्द घोषणा का आह्वान किया. उन्होंने वोट डालने और कई मतदान केंद्रों का दौरा करने के बाद अपने गुलशन ऑफिस में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान यह मांग की. तारिक रहमान ने कहा कि चुनाव आयोग को प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि मतदाता अपने द्वारा डाले गए वोटों के परिणाम को तुरंत जान सकें, उन्होंने चेतावनी दी कि परिणामों के जारी होने में किसी भी तरह की देरी से भ्रम पैदा हो सकता है.
Bangladesh Election 2026 LIVE: दोपहर 12 बजे तक 32.88% मतदान, 2 बूथ पर बम धमाके
बांग्लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12:00 बजे तक 32,789 मतदान केंद्रों पर 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. चुनाव आयोग के सीनियर सेक्रेटरी अख्तर अहमद ने चुनाव आयोग मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए इस आंकड़े का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि देश भर में 42,651 केंद्रों पर मतदान चल रहा है और अब तक किसी भी मतदान केंद्र से मतदान स्थगित होने की सूचना नहीं है.
वोटिंग के बीच हिंसा की खबर भी आ रही है. बांग्लादेश में दो-दो पोलिंग बूथ पर देसी बम फटे हैं, वहीं तीसरे पोलिंग बूथ पर BNP नेता की झड़प के बाद मौत हो गई है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के गोपालगंज में एक पोलिंग बूथ पर देशी बम विस्फोट हुआ. वहीं ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मुंशीगंज में भी एक देशी बम विस्फोट हुआ है. बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार खुलना सदर के आलिया मदरसा पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच झड़प और हाथापाई के बाद मोहिबुज्जमां कोच्चि नाम के एक BNP नेता की मौत हो गई.
Bangladesh Election 2026 LIVE: दोपहर 12 बजे तक 32.88% मतदान, 2 बूथ पर बम धमाके
बांग्लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12:00 बजे तक 32,789 मतदान केंद्रों पर 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. चुनाव आयोग के सीनियर सेक्रेटरी अख्तर अहमद ने चुनाव आयोग मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए इस आंकड़े का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि देश भर में 42,651 केंद्रों पर मतदान चल रहा है और अब तक किसी भी मतदान केंद्र से मतदान स्थगित होने की सूचना नहीं है.
वोटिंग के बीच हिंसा की खबर भी आ रही है. बांग्लादेश में दो-दो पोलिंग बूथ पर देसी बम फटे हैं, वहीं तीसरे पोलिंग बूथ पर BNP नेता की झड़प के बाद मौत हो गई है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के गोपालगंज में एक पोलिंग बूथ पर देशी बम विस्फोट हुआ. वहीं ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मुंशीगंज में भी एक देशी बम विस्फोट हुआ है. बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार खुलना सदर के आलिया मदरसा पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच झड़प और हाथापाई के बाद मोहिबुज्जमां कोच्चि नाम के एक BNP नेता की मौत हो गई.
Bangladesh Elections Live: गोपालगंज में एक मतदान केंद्र पर बम विस्फोट
बांग्लादेश के गोपालगंज में आज एक मतदान केंद्र पर देसी बम विस्फोट में तीन लोग घायल हो गये. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सरवर हुसैन ने द डेली स्टार को बताया, "निचूपारा इलाके में रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह करीब 9 बजे विस्फोट हुआ."
घायलों की पहचान अंसार के सदस्य सुकांतो मजूमदार और जमाल मोल्ला और 13 वर्षीय अमीना खानम के रूप में की गई है.
Bangladesh Elections Live: BNP प्रमुख तारिक रहमान का वोटरों को संदेश
BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने सभी नागरिकों से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अपनी पसंद के उम्मीदवारों के लिए वोट डालने का आह्वान किया है.
रहमान ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "प्रिय लोकतंत्र समर्थक भाइयों और बहनों, मैं सभी से उत्सव और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने का अनुरोध करता हूं. आप जिसे उचित समझें, उसे वोट दें. अपनी पसंद के अनुसार वोट करें, और अपने अधिकारों को सुनिश्चित करें." उन्होंने लिखा, "इंशाअल्लाह, कल से आपके सांसद आपकी सेवा की जिम्मेदारी लेंगे. मैं यह सुनिश्चित करने का कर्तव्य निभाऊंगा कि BNP का प्रत्येक विजयी उम्मीदवार अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा करे."
Bangladesh Elections Live: BNP अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर यूनुस ने भी वोट डाला
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद यूनुस ने सुबह करीब 10:20 बजे ढाका के गुलशन मॉडल हाई स्कूल और कॉलेज में अपना मतदान किया. मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यूनुस ने इस दिन को "बहुत खुशी" वाला दिन बताया और इसे "नए बांग्लादेश का जन्मदिन" बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने "बुरे सपने को पूरी तरह से त्याग दिया है" और नागरिकों से संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह दोनों में भाग लेने का आग्रह किया.

Bangladesh Elections Live: BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने वोट डाला
BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने गुलशन क्षेत्र में गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज केंद्र में अपना वोट डाल दिया है. तारिक रहमान ढाका-17 और बोगुरा-6 से उम्मीदवार हैं.
वह सुबह करीब 9:30 बजे वोटिंग सेंटर पहुंचे और उनके साथ पत्नी, डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा रहमान भी नजर आईं. वोट डालने के बाद तारिक ने पोलिंग सेंटर पर मीडिया से बात की और ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोटिंग में हिस्सा लेने की अपील की. बीएनपी चीफ दो सीटों, ढाका-17 और बोगरा-6, से चुनाव लड़ रहे हैं. राजधानी समेत पूरे देश में पोलिंग स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वोटरों से बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील करते हुए तारिक ने कहा, “बांग्लादेश के लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज, लोगों को उनके अधिकार वापस मिल गए हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बुधवार रात देश के अलग-अलग हिस्सों से अनचाही घटनाओं की खबरें मिली हैं. अगर लोग बड़ी संख्या में पोलिंग सेंटर पर आते हैं, तो किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सकता है. जीत की उम्मीद जताते हुए बीएनपी चीफ ने कहा कि अगर वे चुने जाते हैं, तो कानून और व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग वह मुख्य तरीका है, जिससे लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं. बीएनपी अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में होगा, जो लोगों के फैसले को दिखाएगा.
Bangladesh Elections Live: बांग्लादेश में मतदाताओं के अंगूठे पर स्याही लगाई जाती है
बांग्लादेश में, चुनावी धोखाधड़ी को रोकने के लिए मतदान करने के बाद मतदाता के बाएं अंगूठे पर अमिट नीली स्याही लगाई जाती है. भारत में, स्याही आमतौर पर तर्जनी पर और कुछ चुनावों में मध्यमा उंगली पर लगाई जाती है.

Bangladesh Voting LIVE: अवामी लीग ने बांग्लादेश में अस्थिरता की चेतावनी दी, चुनाव को 'हास्यास्पद चुनाव' बताया
बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए वोटिंग जारी है और देश की प्रमुख पार्टी अवामी लीग मैदान में नहीं है, उसे बैन किया गया है. ऐसे में अवामी लीग ने चुनावों को "दिखावा" बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से देश को टूटने से बचाने की अपील की. पार्टी ने कहा कि यह चरणबद्ध कोशिश न केवल अवामी लीग को दरकिनार करने के बारे में है, बल्कि कई राजनीतिक दलों को भी बाहर करता है जो कट्टरपंथी विचारधारा का विरोध करते हैं और उदार बांग्लादेश की वकालत करते हैं. इस बयान में दावा किया गया है कि अवामी लीग के राजनीतिक विश्वास से जुड़े लाखों मतदाताओं को मौत की धमकियों, धमकी और सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा का सामना करना पड़ा है. उन्हें "उनकी इच्छा के विरुद्ध, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक सावधानीपूर्वक डिजाइन" मतदान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
अवामी लीग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "भीड़ का व्यापक आतंक, जिसमें लिंचिंग और क्रूर यातना की लहर भी शामिल है, इन दिखावटी चुनावों के माहौल पर हावी हो गया है. जेलों में केवल अवामी लीग के समर्थकों की भरमार नहीं है. साथ ही कई पत्रकारों, अधिकार कार्यकर्ताओं और युद्ध-विरोधी अपराध प्रचारकों को झूठे हत्या के आरोपों में फंसाया गया और सलाखों के पीछे डाल दिया गया."
Bangladesh Election 2026 LIVE: मीरपुर-10 पर जमात और BNP समर्थकों के बीच झड़प, जमात के चीफ यहीं से हैं उम्मीदवार
ढाका की मीरपुर-10 निर्वाचन सीट में जमात-ए-इस्लामी और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प की खबर आई है. इस सीट से जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान चुनाव लड़ रहे हैं.
Bangladesh Election LIVE: बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी को विवादास्पद क्यों माना जाता है?
1971 के मुक्ति संग्राम में भूमिका - जमात ने बांग्लादेश की आजादी का विरोध किया था और पश्चिमी पाकिस्तान (मौजूदा पाकिस्तान) का पक्ष लिया था. इसके नेताओं ने रजाकार और अल-बद्र जैसे अर्धसैनिक समूह बनाने में मदद की, जिन्होंने हजारों नागरिकों की हत्या की, सैकड़ों हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार किया और हिंदुओं को निशाना बनाया.
युद्ध अपराध और ट्रायल - 2009 में, अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने शीर्ष जमात नेताओं को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराया. कुछ को फांसी दी गई, और संविधान का उल्लंघन करने के लिए 2013 में पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया.
राजनीतिक हिंसा - इसकी छात्र शाखा, इस्लामी छात्र शिबिर, प्रतिद्वंद्वियों के साथ हिंसक झड़पों और अशांति में शामिल रही है. आलोचक जमात को कट्टरपंथी इस्लामी नेटवर्क से जोड़ते हैं.
इस्लामवादी एजेंडा बनाम धर्मनिरपेक्षता - जमात शरिया-आधारित कानूनों को बढ़ावा देता है और महिला अधिकार सुधारों का विरोध करता है, जिससे बांग्लादेश के धर्मनिरपेक्ष संविधान के प्रति इसकी प्रतिबद्धता के बारे में आशंकाएं पैदा होती हैं.
अल्पसंख्यकों की चिंताएं - पार्टी के उदय ने हिंदुओं पर पिछले हमलों और चल रहे सांप्रदायिक तनाव के कारण अल्पसंख्यकों को चिंतित कर दिया है.
भ्रष्टाचार के आरोप - जमात नेताओं पर वित्तीय कदाचार का आरोप लगाया गया है.
Bangladesh Election LIVE: जमात के चीफ शफाकुर रहमान ने भी डाला वोट
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे मणिपुर हाई स्कूल केंद्र में अपना वोट डाला.
Bangladesh Voting LIVE: मिर्जा फखरुल ने डाला वोट
बांग्लादेश के चुनावी रेस में सबसे आगे मानी जा रही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने सुबह 7:40 बजे ठाकुरगांव गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में अपना वोट डाला.
Bangladesh Election LIVE: बांग्लादेश में शुरू हुई मतगणना, 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. ग्राउंड पर एनडीटीवी मौजूद है. बांग्लादेश से आए इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी तैनात दिख रहे हैं.
🔴 #BREAKING | बांग्लादेश में आम चुनाव, शुरू हुई मतगणना, 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई#BangladeshElections2026 pic.twitter.com/PKQhAPueP9
— NDTV India (@ndtvindia) February 12, 2026
Bangladesh Chunav LIVE: वोट डालने के लिए लंबी लाइनों में खड़े लोग
ढाका के गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. ये सभी मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.
#WATCH | Bangladesh: Long queues of voters witnessed at a polling centre at the Gulshan Model School and College in Dhaka, as they await their turn to cast a vote.
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Voting for the 13th Parliamentary elections begins. Parties, including the Bangladesh Nationalist Party, led by… pic.twitter.com/j8HHYzF9pr
Bangladesh Election LIVE: बांग्लादेश में वोटिंग शुरू


Bangladesh Election 2026 Voting LIVE: बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग शुरू
बांग्लादेश में सुबह के 7.30 बजे से 299 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. करीब 12.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. सुरक्षा के लिए 9.58 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 1 लाख से अधिक सेना के जवान शामिल हैं. बांग्लादेश में चुनाव पेपर बैलेट से होते हैं और मतपत्रों को पारदर्शी बैलेट बॉक्स में डाला जाता है. कुल 2,028 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1,755 पार्टी उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. इनमें केवल 83 महिला उम्मीदवार हैं.
#WATCH | Bangladesh: Long queues of voters witnessed at a polling centre at the Gulshan Model School and College in Dhaka. Security has been tightened outside the polling centre.
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Voting for the 13th Parliamentary elections begins. pic.twitter.com/DQTqJlTxyv
Bangladesh Election 2026 LIVE: बांग्लादेश में वोटिंग से पहले मिली एक और हिंदू की लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को एक और हिंदू की लाश मिली है. पुलिस ने मौलवीबाजार के कमालगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. कमालगंज पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) अब्दुल अवल ने कहा कि मृतक की पहचान इस्लामपुर यूनियन के तहत चम्पारा चाय बागान के श्रमिक रतन साहूकार के रूप में की गई है.
Bangladesh Election Voting LIVE: बांग्लादेश में वोटिंग शुरू होने के पहले ही होने लगी हिंसा
जमात-ए-इस्लामी के चीफ डॉ. शफीकुर रहमान ने बुधवार को आरोप लगाया कि उनके ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ की गई है. शाम करीब पांच बजे एक फेसबुक पोस्ट में जमात प्रमुख ने घटना की कड़ी निंदा की और विरोध जताया.
Bangladesh Election LIVE: बांग्लादेश चुनाव में BNP बनाम जमात की कड़ी टक्कर
बांग्लादेश में 2024 के जनविद्रोह के बाद आज होने वाला चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णायक माना जा रहा है. शेख हसीना की 15 साल पुरानी सरकार के सत्ता से बेदखल होने और उसके बाद बने अंतरिम प्रशासन के अधीन यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है. इस बार राजनीति का केंद्र BNP के नेता तारीक रहमान और जमात‑ए‑इस्लामी के बीच मुकाबले पर टिक गया है, जो देश में पहली बार एक इस्लामिस्ट‑नेतृत्व वाली सरकार बनने की संभावना भी पैदा कर रहा है. अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने मतदान से पहले कहा कि यह चुनाव देश की लोकतांत्रिक दिशा, उसकी मजबूती और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को तय करेगा.
Bangladesh Voting LIVE: 10 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, बांग्लादेश के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी तैनाती
बांग्लादेश में लंबे वक्त बाद हो रहे चुनाव केलिए इलेक्शन कमीशन ने करीब 10 लाख सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं. 13वें संसदीय चुनाव के साथ-साथ 84-सूत्रीय सुधार पैकेज पर जनमत-संग्रह भी हो रहा है.
Bangladesh Election 2026 Voting LIVE: बांग्लादेश में अहम जनरल इलेक्शन, हाई सिक्योरिटी में मतदान
बांग्लादेश में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. गौर करने वाली जरूरी बात ये है कि यह चुनाव 18 महीने बाद हो रहा है, जब शेख हसीना का 15 साल पुराना शासन बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के बाद गिर गया था.
Bangladesh General Election 2026 LIVE: बांग्लादेश में आज चुनाव
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज संसदीय चुनाव हो रहे हैं. 299 सीटों के लिए सुबह 7:30 बजे से वोटिंग शुरू होगी. शाम 4:30 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग भी शुरू हो जाएगी.