म्यांमार में आए महाभूकंप ने थाइलैंड से लेकर भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश तक को दहलाने दिया है. बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम अलो के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12:25 बजे राजधानी ढाका समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. बांग्लादेश मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 थी. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमार के मांडले में स्थित था. ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर रही. 7.3 तीव्रता के भूकंप को बड़ी भूकंपीय घटना की श्रेणी में रखा जाता है. इस रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग में भूकंप अवलोकन और अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी एमडी रुबायत कबीर ने इसकी पुष्टि की.
म्यांमार आया 'महाभूकंप'
शुक्रवार को म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में एक शक्तिशाली भूकंप आया. बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिर गई जिसमें दर्जनों श्रमिक फंस गए. बैंकॉक में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है. भूकंप विज्ञान के लिए भारत के राष्ट्रीय केंद्र ने कहा कि 7.5 तीव्रता का झटका शुक्रवार दोपहर को आया, कुछ मिनट बाद उसी क्षेत्र में 7 तीव्रता का झटका आया.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर?
इसके बाद एक भूकंप मेघालय के इस्ट गारो हिल्स में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 की थी. इसके बाद फिर से भारत के मनिपुर में भूकंप आया जो 4.3 तीव्रता का था.
यह भी पढ़ें: म्यांमार-थाईलैंड में महाभूकंपः 3 सेकंड धूल में मिल गई बिल्डिंग, खौफनाक वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं