विज्ञापन

आजादी के जश्न में पसरा मातम, बहामास में भीषण विमान हादसे में 10 की मौत; रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

अथॉरिटी ने बताया कि हवा में ही विमान को किसी बड़ी तकनीकी खराबी या मुश्किल का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पायलट नियंत्रण खो बैठा और विमान सीधे जमीन पर आ गिरा.

आजादी के जश्न में पसरा मातम, बहामास में भीषण विमान हादसे में 10 की मौत; रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल
फ्लेमिंगो एयर की सेसना 402C (Cessna 402C) फ्लाइट का मलबा एक जंगली इलाके में दूर-दूर तक बिखरा हुआ साफ देखा जा सकता है.

बहामास में एक विमान हादसे में सवार सभी 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा इसलिए भी ज्यादा खौफनाक था क्योंकि इससे ठीक कुछ घंटे पहले एक और विमान में अचानक भीषण आग लग गई थी.

सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक बेहद डरावना वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में फ्लेमिंगो एयर की सेसना 402C (Cessna 402C) फ्लाइट का मलबा एक जंगली इलाके में दूर-दूर तक बिखरा हुआ साफ देखा जा सकता है. यह दुर्घटना नॉर्थ एंड्रोस के जंगलों में हुई. ये जगह राजधानी नासाउ के पश्चिम में स्थित है. हादसे के वक्त नासाउ में देश के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन इस खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ हादसा

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी (AAIA) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान नासाउ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन एंड्रोस जाने के लिए रवाना हुआ था. दोपहर करीब 1:00 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

एक यात्री मलबे से जिंदा निकला, पर नहीं बची जान

पुलिस कमिश्नर शांता नोल्स ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे से जुड़ी कुछ और अहम जानकारियां दीं. उन्होंने पुष्टि की कि क्रैश के तुरंत बाद एक व्यक्ति मलबे से जिंदा बच निकला था. हालांकि, वह बहुत बुरी तरह जख्मी था और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

परिजनों को सूचना मिलने का इंतजार

स्थानीय अखबार 'द ट्रिब्यून' के मुताबिक, पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जब तक इस हादसे का शिकार हुए सभी 10 यात्रियों के परिवारों को आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं कर दिया जाता, तब तक पैसेंजर लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच टीम मुस्तैद है.

यह भी पढ़ें: रूस ने माना-तुर्की से एस-400 पर हो रही बात, क्या अमेरिका की F-35 पर एर्दोगान से पक्की हो गई डील?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bahamas, Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com