विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2011

चौथी मंजिल से गिरी बच्ची को महिला ने थामा

44 वर्षीया एक महिला ने अपनी बाहें फैलाकर उसे लपक लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: अमेरिका में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर भी छह माह की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। वह सही-सलामत है। 44 वर्षीया एक महिला ने अपनी बाहें फैलाकर उसे लपक लिया, जिससे उसकी जान बच गई। हेलेन बीयर्ड (44) अमेरिकी राज्य ऑरलैंडो स्थित इकोनो लॉज होटल में बुधवार को स्वीमिंग पुल के पास बैठी थीं। तभी उन्होंने देखा कि एक बच्ची बालकोनी से लटक रही है। बीयर्ड बालकोनी के ठीक नीचे खड़ी हो गईं। उन्होंने बच्ची को गिरते देखा। छह माह की जाह-निया माइल्स तीसरी मंजिल की बालकोनी से टकराकर सीधे बीयर्ड की बाहों में आ गिरी। बच्ची की मां हेलेना माइल्स ने कहा, "मैं अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए ईश्वर को धन्यवाद देती हूं। मैं उस महिला को भी धन्यवाद देती हूं। वह ईश्वर की भेजी दूत थी।" स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बच्ची को कोई चोट नहीं है। उसका स्वास्थ्य अच्छा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मंजिल, बच्ची, महिला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com