10 जुलाई को पूरी दुनिया के सामने आयतुल्लाह अली खामेनेई की कब्र ईरान के इमाम रजा श्राइन में दिखाई गई. जिसके बाद 11 जुलाई को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई ने कुम शहर में फातिमा मासूमा कुम के श्राइन में एक शौक सभा आयोजित कराई. हालांकि उसमें वो शामिल नहीं हुए. लेकिन ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अपना संदेश दुनिया तक पहुंचाया .वहीं अब एक बार फिर से अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई तेहरान में एक अपने पिता की याद में शौक सभा जिसे मजलिस (शोक सभा) भी कहते हैं करने वाले हैं. यह समारोह मंगलवार यानि 14 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी मोसल्ला में शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा यानि भारतीय वक्त 7 बजे से 9 बजे तक .
क्या है इसे करने का मकसद
अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई के ऑफिस ने कहा कि जो लोग इस समारोह में आएंगे, वे शहीद अयातुल्लाह अली खामनेई के रास्ते पर चलने का वादा दोहराएंगे और नए नेता यानि आयतुल्लाह मुजतबा खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा जताएंगे.जिसमें एक वादा होगा कि जैसे हम अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ जिंदगी से मौत के बाद तक रहे वैसे ही आयतुल्लाह मुजतबा खामेनई के साथ भी हमेशा रहेंगे.वहीं तेहरान में ये एक शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा.
8 मार्च को बने थे आयतुल्लाह मुजतबा खामेनई न्यू सुप्रीम लीडर
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने तेहरान में अयातुल्लाह खामेनई के घर पर हवाई हमले किए. उसमें आयतुल्लाह अली खामनेई शहीद हो गए.उनके परिवार के कुछ लोग भी शहीद हुए.यह अमेरिका और इजराइल के 40 दिन के युद्ध का पहला दिन था.जिसके बाद 8 मार्च 2026 को ईरान की एक्सपर्ट्स असेंबली ने आयतुल्लाह मुजतबा खामनेई को नया नेता बना दिया.हालांकि अभी तक आम जनता के सामने आयतुल्लाह मुजतबा खामेनई नहीं आए हैं.
4 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंचे थे दफन में
अयातुल्लाह अली खामेनेई का जनाज़ा ईरान के तेहरान, कुम, जिसके बाद इराक के नजफ़ज करबला शहर होते हुए ईरान के मशहद में आया था.जो 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चला. इनमें ईरानी मीडिया के अनुसार करीब 4 करोड़ 10 लाख से 4 करोड़ 30 लाख लोग शामिल हुए.जो कि एक बहुत बड़ी संख्या किसी जनाज़े में आने की है.आखिर में आयतुल्लाह अली खामेनेई मशहद में इमाम रजा के श्राइन में दफना दिए गए हैं जिनमें उनके साथ उनकी 14 महीने की नवासी समेत 4 लोग और दफ़्न किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ने लिया बदला लेने का संकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं