विज्ञापन

बर्फ का कहर! पाकिस्तान में हिमस्खलन के बाद मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लोग लापता

Avalanche on Pakistan mountain: निर्मल पुर्जा ने सिर्फ छह महीने और छह दिन में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को नापकर रिकॉर्ड बनाया था.

बर्फ का कहर! पाकिस्तान में हिमस्खलन के बाद मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लोग लापता
पाकिस्तान में हिमस्खलन के बाद मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लोग लापता
  • पाकिस्तान में काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित ब्रॉड पीक पर पर्वतारोहियों की एक टीम हिमस्खलन की चपेट में आई
  • इसमें दुनिया के मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लोग लापता हो गए हैं
  • हादसे के बाद से पूरी टीम से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है

पाकिस्तान के बर्फीले पहाड़ों में हिमस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया है. दुनिया के मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लोग लापता हो गए हैं. ये सभी लोग उत्तरी पाकिस्तान में एक खतरनाक चढ़ाई अभियान पर निकले थे, तभी अचानक हिमस्खलन आ गया. यानी बर्फ का विशाल हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. हादसे के बाद से पूरी टीम से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. ये सभी पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब की ओर से इस चढ़ाई अभियान पर निकले थे.

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) ने गुरुवार देर रात कहा, "हमें इस बात की बेहद चिंताजनक जानकारी मिली है कि काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित ब्रॉड पीक पर पर्वतारोहियों की एक टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई है." समुद्र लेबल से इस ब्रॉड पीक की ऊंचाई 8,047 मीटर है.

क्लब ने बताया कि इस टीम का नेतृत्व निर्मल पुर्जा कर रहे थे और हादसे के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. क्लब के अनुसार, इस अभियान में कुल 10 लोग शामिल थे. इनमें पांच नेपाली, एक पाकिस्तानी, एक ओमानी, एक अमेरिकी, चीन का एक पर्वतारोही और एक अन्य विदेशी नागरिक शामिल है. क्लब ने कहा कि हिमस्खलन के बाद से पूरी टीम से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

क्लब ने आगे कहा कि मौसम और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर और बचाव के सभी उपलब्ध संसाधनों को जल्द से जल्द भेजने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

रिकॉर्ड-तोड़ मशहूर पर्वतारोही हैं निर्मल

43 साल के निर्मल पुर्जा पहले ब्रिटेन आर्मी के ब्रिगेड ऑफ गुरखा में काम कर चुके हैं. इसके बाद वह रॉयल मरीन की स्पेशल बोट स्क्वाड्रन में शामिल हुए थे. पर्वतारोही और टूर गाइड बनने के बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. निर्मल पुर्जा ने अप्रैल 2019 से अक्टूबर 2019 के बीच सिर्फ छह महीने और छह दिन में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों (8,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियां) पर चढ़ाई पूरी की थी. उस समय यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था. इसके पहले ऐसा करने के लिए कम से कम 7 साल लिए गए थे.

इसके बाद साल 2021 में निर्मल पुर्जा ने नौ अन्य नेपाली पर्वतारोहियों के साथ मिलकर सर्दियों के मौसम में पहली बार के-2 चोटी पर सफल चढ़ाई की थी. 2021 में नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री में नज़र आने के बाद पुर्जा की लोकप्रियता काफी बढ़ गई.

यह भी पढ़ें: एवरेस्ट की चोटी से लापता नेपाली गाइड 6 दिन बाद रेंगकर लौटा वापस, सबने मान लिया था मर चुका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Avalanche, Avalanche Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com