विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2011

ऑस्ट्रेलियाई फौज में महिलाएं भी जाएंगी मोर्चे पर

ऑस्ट्रेलिया की फौज में महिलाएं अब मोर्चे पर जा सकेंगी। सरकार ने इस बाबत सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की फौज में महिलाएं अब मोर्चे पर जा सकेंगी। सरकार ने इस बाबत सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। वेबसाइट 'बीबीसी डॉट काम' के मुताबिक'उपयुक्त एवं योग्य' महिलाएं विशेष बल में शामिल हो सकेंगी। इस समय कनाडा, इजराइल और न्यूजीलैंड में महिलाएं सेना में सभी प्रकार की भूमिका निभा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री स्टीफन स्मिथ ने कहा प्रतिबंध तुरंत हटा लिया गया है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में पांच साल लगेंगे। स्मिथ ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया समाज का मानना है कि कोई चाहे किसी भी लिंग और पृष्ठभूमि का हो सभी बराबर हैं। यह उसी दिशा में अगला कदम है।" इस कदम के विरोधियों ने इसे अदूरदर्शितापूर्ण कदम एवं राजनीतिक हथकंडा बताया है। ऑस्ट्रेलियन डिफेंस एसोसिएशन के प्रमुख नील जेम्स ने कहा सरकार ने हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के आधार पर यह निर्णय लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलियाई, सेना, महिला, मोर्चा, Australian, Army, Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com