विज्ञापन

अमेरिका की रक्तरंजित राजनीति: लिंकन, कैनेडी, ट्रंप सहित 7 राष्ट्रपतियों पर हुए हमले, 4 की हुई हत्या

Attacks on US Presidents: अमेरिका की 'रक्तरंजित राजनीति' की बानगी वहां के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर हुए हमलों की फेहरिस्त बताता है. अमेरिका के 7 राष्ट्रपतियों पर हमला हो चुका है. इन हमलों में अमेरिका के 4 राष्ट्रपति की हत्या तक हो चुकी है.

अमेरिका की रक्तरंजित राजनीति: लिंकन, कैनेडी, ट्रंप सहित 7 राष्ट्रपतियों पर हुए हमले, 4 की हुई हत्या
अमेरिका के इन 7 राष्ट्रपतियों पर हमले हो चुके हैं. जिसमें 4 की हत्या हुई थी. (AI इमेज)
  • अमेरिका के इतिहास में सात राष्ट्रपतियों पर हमले हुए हैं, जिनमें चार की हत्या तक हो चुकी है.
  • अब्राहम लिंकन को 1865 में फोर्ड थिएटर में दक्षिणी समर्थक जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मारकर हत्या की थी.
  • जेम्स ए. गारफील्ड की 1881 में हत्या चार्ल्स जे. गुइटो ने की, जिसने पद के बदले कंसुलशिप मांगी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Major Attacks in America: अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहा जाता है. खुद अमेरिका अपने आप को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र बताता है. लेकिन खुद को पूरी दुनिया का 'चौधरी' बताने वाले अमेरिका का इतिहास रक्तरंजित रहा है. रविवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में हुई गोलीबारी के बाद इसके रक्तरंजित इतिहास पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. 

अमेरिका का रक्तरंजित इतिहास

अमेरिका की रक्तरंजित राजनीति की बानगी वहां के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर हुए हमलों की फेहरिस्त बताता है. अमेरिका के 7 राष्ट्रपतियों पर हमला हो चुका है. इन हमलों में अमेरिका के 4 राष्ट्रपति की हत्या तक हो चुकी है. आइए जानते हैं अमेरिका में राष्ट्रपतियों पर कब-कब हमले हुए?

साल 1865, अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या (Abraham Lincoln Death)

अमेरिकी राजनीति में राष्ट्रपति की हत्या की पहली घटना 14 अप्रैल 1865 को सामने आई. तब वाशिंगटन डी.सी. के फोर्ड थिएटर में अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी गई थी. प्रसिद्ध अभिनेता और दक्षिणी समर्थक जॉन विल्क्स बूथ ने उन्हें सिर में पीछे से गोली मारी, अगले ही दिन 15 अप्रैल को उनका निधन हो गया था. 

यह अमेरिकी इतिहास की पहली राष्ट्रपति हत्या थी. जांच में यह सामने आया था कि जॉन विल्क्स बूथ कॉन्फेडरेट समर्थक था, उसने गृहयुद्ध में हार के बाद बदला लेने और सरकार को कमजोर करने के लिए लिंकन की हत्या की. 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1881, जेम्स ए. गारफील्ड की हत्या (James A. Garfield Death)

लिंकन की हत्या के 16 साल बाद अमेरिका में राष्ट्रपति की हत्या की दूसरी घटना 1881 में सामने आई. तब के राष्ट्रपति जेम्स ए. गारफील्ड की पदभार ग्रहण करने के केवल 4 महीने बाद 2 जुलाई, 1881 को वाशिंगटन DC में हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या चार्ल्स जे. गुइटो नामक एक निराश बेरोजगार व्यक्ति ने की थी. गोलीबारी की घटना में घायल होने के बाद करीब दो महीने तक गारफील्ड जीवित रहे. लेकिन बाद में इन्फेक्शन के कारण 19 सितंबर, 1881 को उनकी मृत्यु हो गई. 

इस घटना ने अमेरिका में सिविल सर्विस रिफॉर्म की नींव रखी. जांच में यह सामने आया कि चार्ल्स जे. गुइटो यह मानता था कि गारफील्ड के राष्ट्रपति बनने में उसकी भूमिका थी. इस एवज में उसने राष्ट्रपति से कंसुलशिप का पद देने की मांग की थी. लेकिन अनुरोध उसकी मांग को अनदेखा कर दिया था, जिस कारण राष्ट्रपति पर गोली चली.

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1901, विलियम मैककिनले की गोली मारकर हत्या (William McKinley Death)

1881 में जेम्स ए. गारफील्ड की हत्या के 20 साल बाद फिर से अमेरिका में राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला हुआ था. तब अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले थे. 6 सितंबर, 1901 को न्यूयॉर्क के बफेलो में 'पैन-अमेरिकन एक्सपोजिशन' के दौरान उनपर गोली चली थी. 

विलियम मैककिनले की हत्या लियोन चोलगोज नामक शख्स ने की थी. राष्ट्रपति के पेट में दो गोलियां लगी थी. आठ दिन बाद 14 सितंबर, 1901 को गैंग्रीन के कारण राष्ट्रपति की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने अमेरिका में राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सीक्रेट सर्विस को अनिवार्य बना दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1963, जॉन एफ. केनेडी की हत्या (John F. Kennedy Death)

अमेरिकी राष्ट्रपति पर जानलेवा हमले की सबसे चौंकाने वाली घटना 1963 में हुई थी. तब अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी थे. 22 नवंबर, 1963 को दोपहर 12:30 बजे टेक्सास के डलास में कैनेडी पर तब हमला हुआ था जब वो अपनी पत्नी जैकलिन के साथ एक खुले वाहन में जा रहे थे. 

डीली प्लाजा में ली हार्वे ओसवाल्ड ने उन पर गोलियां चलाईं. गर्दन और सिर में गोली लगने से पार्कलैंड मेमोरियल अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. केनेडी पर टेक्सास स्कूल बुक डिपॉजिटरी से गोलियां चलाई गईं. उनपर हमले के आरोप में ली हार्वे ओसवाल्ड नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया, लेकिन दो दिन बाद जैक रूबी ने उसकी भी हत्या कर दी. 

गोलीबारी में अमेरिका के 4 राष्ट्रपतियों की हत्या के अलावा अलग-अलग समय में अमेरिका के तीन अन्य राष्ट्रपतियों पर भी हमले की कोशिश की. जिसमें फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, रोनाल्ड रीगन और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं. 

फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट पर हमला: 15 फरवरी, 1933 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट पर मियामी फ्लोरिडा में हमला किया गया था. उस समय वो एक खुली कार में थे, तभी अचानक भाषण के दौरान उनपर हमला किया गया था. 

रोनाल्ड रीगन पर हमलाः यह घटना 30 मार्च 1981 को हुई थी. तब वाशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और उनके साथ मौजूद अधिकारियों की टीम पर जॉन हिंकले जूनियर नामक शख्स ने गोलियां चलाई थी. इस गोलीबारी में रोनाल्ड रीगन की छाती में एक गोली भी लगी थी, हालांकि सर्जरी और जरूरी इलाज के बाद वे बच गए. हमले में प्रेस सचिव जेम्स ब्रैडी सहित 3 अन्य लोग भी घायल हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की तीन साजिशः 

13 जुलाई 2024 (पेंसिल्वेनिया):  उनकी एक चुनावी रैली में गोली चली थी. बटलर में एक रैली में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स नामक एक हमलावर ने उन पर गोली चलाई. इसमें ट्रंप घायल हुए, एक दर्शक की मौत हो गई. 

15 सितंबर 2024 (फ्लोरिडा): वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे, तब पास की झाड़ियों से गोलीबारी हुई. सुरक्षाबलों ने रयान वेस्ले राउत को पकड़ा, जो कथित तौर पर उन पर हमला करने की योजना बना रहा था.

26 अप्रैल 2026, (वाशिंगटन): वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वहां मौजूद डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत स्टेज से उतार दिया. इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें - ट्रंप की सिक्योरिटी कैसे होती है? क्यों टूट गया दुनिया का सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com