अंतरिक्ष यान अटलांटिस अमेरिका के 30 वर्ष के शटल अंतरिक्ष कार्यक्रम के अंतिम मिशन पर शुक्रवार को रवाना हुआ।
वाशिंगटन:
अंतरिक्ष यान अटलांटिस अमेरिका के 30 वर्ष के शटल अंतरिक्ष कार्यक्रम के अंतिम मिशन पर शुक्रवार को रवाना हुआ। 'सीएनएन' के मुताबिक चालक दल के चार सदस्यों वाला अंतरिक्ष यान अपने 12 दिनों के मिशन पर है। इसने सुबह 11.30 बजे उड़ान भरी। यान के सदस्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को आपूर्ति देने के लिए रास्ते में हैं। तूफान की आशंका को देखते हुए अटलांटिस के उड़ान पर अटकलें शुरू हो गई थीं लेकिन नासा की अनुमति मिलने के बाद अंतरिक्ष यान को रवाना किया गया। इस शानदार क्षण को देखने के लिए काफी संख्या में लोग केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर आए थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वर्ष 1972 में अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम की शुरुआत की। जबकि पहला अंतरिक्ष यान कोलम्बिया अप्रैल 1981 में उड़ान भरा था।
लेखक के बारे में
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वाशिंगटन, मिशन, अटलांटिस