विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2015

सीरिया : संकट में घिरे असद अचानक रूस को हुए रवाना, पुतिन को दिया धन्यवाद

सीरिया : संकट में घिरे असद अचानक रूस को हुए रवाना, पुतिन को दिया धन्यवाद
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात करते बशर अल असद (AFP फोटो)
मास्को: सीरिया के संकट में घिरे राष्ट्रपति बशर अल असद अपने देश में 2011 में संघर्ष शुरू होने के बाद अपनी पहली ज्ञात विदेश यात्रा पर मास्को पहुंचे और उनकी संकट के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से बातचीत हुई। इस बीच पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेरिसप तायिप एर्दोगन से असद की यात्रा को लेकर फोन पर बातचीत की।

असद की पिछली रूस यात्रा 2008 में हुई थी। मास्को पहुंचे असद ने पिछले माह सीरिया में हवाई हमलों का अभियान शुरू करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं के बीच इस बात को सहमति बनी कि सैन्य अभियान के बाद राजनीतिक कदम उठाए जाने चाहिए। क्रेमलिन ने असद के यात्रा की घोषणा करते हुए बताया कि पुतिन ने सीरिया को सैन्य सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी समूहों को शामिल कर राजनीतिक समाधान निकाला जाए ताकि युद्ध समाप्त हो सके।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जानकारी दी कि पुतिन एवं तुर्की के राष्ट्रपति के बीच हुई टेलीफोन वार्ता में सीरिया की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में रूस के नेता ने तुर्की के अपने समकक्ष को असद की मास्को यात्रा के बारे में जानकरी दी। तुर्की के राष्ट्रपति भवन ने इस फोन कॉल की पुष्टि की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com