विज्ञापन

असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल असीम मुनीर की हैसियत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. उनका दखल शहबाज सरकार में बढ़ता जा रहा है. अब ताजा मामला पाकिस्तान की जनसंख्या को कंट्रोल करने को लेकर है. असीम मुनीर को इसमें मुख्य भूमिका निभाने को कहा गया है.

असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश
असीम मुनीर लगातार शहबाज शरीफ पर भारी पड़ते जा रहे हैं. (फोटो क्रेडिट-AFP)
  • पाकिस्तान की आबादी लगातार बढ़ रही है और वह दुनिया में जनसंख्या के मामले में पांचवे स्थान पर है
  • प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है
  • असीम मुनीर को जनसंख्या वृद्धि कम करने की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शामिल किया गया है

जनसंख्या के मामले में पाकिस्तान का दुनिया में पांचवा स्थान है. लगातार तीन साल से ज्यादा समय तक आबादी बढ़ने की रफ्तार को रोकने में नाकाम रहने के बाद, अब शहबाज सरकार की उम्मीदें असीम मुनीर पर टिक गई हैं. उसे उम्मीद है कि फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर आबादी बढ़ने की दर को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा कमाल ने बृहस्पतिवार को सीनेट की नेशनल हेल्थ सर्विसेज स्टैंडिंग कमेटी और ह्यूमन राइट्स फंक्शनल कमेटी की संयुक्त बैठक में दी.

पहले जानिए दुनिया को क्या बताया गया

सीनेटर अमीर वलीउद्दीन चिश्ती और समीना मुमताज जहरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पाकिस्तान की बढ़ती आबादी और समन्वित नीतिगत सुधारों की जरूरत पर चर्चा की गई. पाकिस्तान 2030 तक इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर चौथा सबसे बड़ा देश बनने की राह पर है. समिति को जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनसंख्या प्रबंधन पर कई उच्चस्तरीय बैठकें बुलाई हैं और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक समिति का गठन किया है. उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर भी इस समिति के सदस्य हैं, जो तीव्र जनसंख्या वृद्धि से निपटने के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है.

इस्लामिक विचारधारा परिषद के एक प्रतिनिधि ने बैठक में कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी की समस्या से निपटने के उपायों पर कोई सांप्रदायिक मतभेद नहीं है. समिति ने कानून मंत्रालय, धार्मिक विद्वानों और संबंधित संसदीय समितियों को आम सहमति वाली रणनीति बनाने के लिए बातचीत करने का निर्देश दिया. आने वाले दिनों में एक और संयुक्त बैठक होने की उम्मीद है.

क्या जनसंख्या कम करने के लिए होगा दमन

पाकिस्तान के कई प्रांतों में इन दिनों मुनीर सेना के खिलाफ बगावत चल रही है. कहां-कहां और कैसी बगावत चल रही है जानने के लिए यहां क्लिक करें. पंजाब को छोड़कर सभी प्रांत इन दिनों उबल रहे हैं. ऐसे में आशंका है कि मुनीर सेना जनसंख्या नियंत्रण के बहाने कत्लेआम मचा सकती है. बलूचिस्तान से लेकर गिलगित-बाल्टिस्तान खास तौर पर पाकिस्तान की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं. ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी सेना जनसंख्या कम करने के बहाने धीरे-धीरे सभी विद्रोही नेताओं को मार सकती है. वरना अगर जनसंख्या को काबू करने के लिए कोई योजना होती तो इसमें सेना के दखल की जरूरत नहीं पड़ती. 

यह भी पढ़ें-

यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asim Munir, Pakistan, Pakistan Population, Pakistan Population Control, Pakistan Population Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com