विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2013

सैन फ्रांसिस्को में प्लेन क्रैश, दो की मौत, 180 घायल

सैन फ्रांसिस्को में प्लेन क्रैश, दो की मौत, 180 घायल
सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समायानुसार कल देर रात बोइंग 777 विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई, जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 180 से अधिक घायल हो गए।

हादसे का शिकार हुआ विमान दक्षिण कोरिया की एयरलाइन कंपनी एशियाना का था। हादसे के वक्त अचानक विमान में आग लग गई, जिससे विमान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया।

इस विमान में 291 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे। चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने जब विमान को देखा, तो ऐसा लगा कि वह नियंत्रण में नहीं है। बोइंग 777 एक बार में 300 यात्रियों तक को ले जा सकता है। 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।

दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत विष्णु प्रकाश ने कहा कि विमान में तीन भारतीय यात्री भी सवार थे। इनमें से एक यात्री के गले के पास की हड्डी टूट गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विमान हादसा, सैन फ्रांसिस्को में प्लेन क्रैश, एशियाना जेट हादसा, बोइंग हादसा, Plane Crash, Asiana Airlines Flight Crash, San Fransisco Airport