दमिश्क:
सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान निकालने की दिशा में सयुंक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने जहां शनिवार को राष्ट्रपति बशर अल-असद से मुलाकात की। वहीं, सेना ने विपक्ष के लड़ाकों को निशाना बनाते हुए देश के उत्तरी शहर इदलिब पर भीषण हमले किए।
समाचार चैनल 'अलजजीरा' के मुताबिक इदलिब में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि शहर में हमले शनिवार तड़के शुरू हुए। शहर पर चारों तरफ से रुक-रुक कर टैंकों और मोर्टारों से हमले किए जा रहे हैं।
सीरिया के 'ऑब्जरवेटरी फार ह्यूमन राइट्स' ने बताया कि सेना ने शनिवार को इदलिब में घात लगाकर विपक्ष के 16 लड़ाकों की हत्या कर दी जबकि लड़ाकों ने चार सैनिकों को मारा और पांच को बंधक बनाया।
वहीं, लंदन स्थित मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हिंसा में 31 लोग मारे गए।
अन्नान के दमिश्क पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही इदलिब में हिंसा शुरू हुई। सेना की ओर से शहर पर घंटों बमबारी की गई। समझा जाता है कि शहर पर सेना के हमले अभी भी जारी हैं।
उधर, सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि अन्नान के साथ राष्ट्रपति असद की संक्षिप्त बैठक सकारात्मक माहौल में हुई। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक दमिश्क के एक होटल में हुई।
अन्नान की इस यात्रा को सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान की दिशा में देखा जा रहा है।
अन्नान की यात्रा से पहले सीरियाई राष्ट्रीय परिषद (एनएनसी) के अध्यक्ष बुरहान घालिउन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी यात्रा से केवल समय नष्ट होगा। संकट का समाधान असद सरकार पर सैन्य दबाव से ही हो सकता है। जबकि अन्नान ने कहा है कि ताकत के इस्तेमाल से सीरियाई संकट और गहराएगा।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग ने 23 फरवरी को सीरिया संकट पर वार्ता के लिए अन्नान को संयुक्त रूप से विशेष दूत नियुक्त किया।