एंजेला मर्केल की फाइल तस्वीर
बर्लिन:
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का अगले रविवार को होने वाले आम चुनाव में चौथा कार्यकाल हासिल करना लगभग तय माना जा रहा है. चुनाव से महज कुछ दिन पहले हुई ताजा रायशुमारी में आम सहमति से यह भविष्यवाणी की गई है कि 62-वर्षीय मर्केल अगली सरकार के शीर्ष पद पर रहेंगी, भले चुनाव के बाद किसी भी गठबंधन की सरकार बने. मर्केल का कंजर्वेटिव गठबंधन संसद के निचले सदन में सबसे बड़ा समूह बनकर उभरेगा और कंजर्वेटिवों के बिना कोई भी गठबंधन संभव नहीं होगा.
यह भी पढ़ें : आखिर व्हाइट हाउस को देनी पड़ी सफाई, एंजेला मर्केल के साथ डोनाल्ड ट्रंप के बेहतरीन रिश्ते
इस गठबंधन में उनकी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) शामिल है. रायशुमारी के मुताबिक, उनके पास अपने पसंदीदा साझेदार के साथ अगली सरकार बनाने का सबसे अच्छा मौका है.
VIDEOS : पीएम मोदी ने मर्केल के साथ की संयुक्त प्रेस वार्ता
दोनों दलों को 24 सितंबर को होने वाले चुनाव में करीब 37 फीसदी वोट मिलने की संभावना है, जबकि मर्केल के मुख्य प्रतिद्वंद्वी मार्टिन शुल्ज और उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Angela Merkel