विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2024

अमेरिका : बम की सूचना के बाद कई राज्यों में सरकारी इमारतों को खाली कराया गया

कई राज्यों के अधिकारियों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद कई राज्यों की राजधानियों में नाकाबंदी कर दी गई और एक दिन बाद फिर से सरकारी इमारतों को खाली कराने की यह ताजी घटना सामने आयी.

अमेरिका : बम की सूचना के बाद कई राज्यों में सरकारी इमारतों को खाली कराया गया

अमेरिका के कई राज्यों की सरकारी इमारतों को बम की सूचना के बाद खाली करा दिया गया, जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर लगातार दूसरे दिन काम में बाधा उत्पन्न हुई. मिसिसिपी कैपिटल, अरकांसस, हवाई, मेन, मोनटाना और न्यू हैम्पशायर में स्थित अदालत परिसरों को खाली कराकर तलाशी ली गई लेकिन तत्काल कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद इमारतों को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया.

कई राज्यों के अधिकारियों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद कई राज्यों की राजधानियों में नाकाबंदी कर दी गई और एक दिन बाद फिर से सरकारी इमारतों को खाली कराने की यह ताजी घटना सामने आयी. सरकारी इमारतों में बम होने की ये धमकियां हाल के दिनों में अधिकारियों के घरों पर गोलीबारी की झूठी खबरों के बाद आई हैं.

जैक्सन के मिसिसिपी में अधिकारियों ने कहा कि राज्य के सुप्रीम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली करा लिया और खोजी कुत्तों को इमारत के चारों ओर फैला दिया. एफबीआई ने कहा कि उसे बृहस्पतिवार को 'कई फर्जी घटनाओं' की जानकारी मिली.

एफबीआई के जैक्सन भाग के प्रवक्ता मार्शे लॉसन ने एक बयान में बताया, ''एफबीआई इन फर्जी धमकियों को बहुत गंभीरता से लेती है क्योंकि यह बेगुनाह लोगों के जीवन को खतरे में डालती है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Latest News In Hindi, Bomb Blast America, US Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com