विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

अमेरिका के टेक्सास के चर्च में हुई गोलीबारी, कम से कम 26 लोग मारे गए : मीडिया रिपोर्ट

गोलीबारी सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सुदरलैंड स्प्रिंग्स के फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में हुई; हमलावर मारा गया, कई लोग घायल

अमेरिका के टेक्सास के चर्च में हुई गोलीबारी, कम से कम 26 लोग मारे गए : मीडिया रिपोर्ट
  • बैपटिस्ट चर्च में गोलीबारी
  • हमलावर के मारे जाने की खबर
  • 20 से ज्यादा लोगों की मौत
वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक बैपटिस्ट चर्च में रविवार को गोलीबारी की घटना हुई. इस गोलीबारी में कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा हमले में कई लोग घायल हुए हैं. हमलावर ने चर्च में प्रार्थना के लिए आए लोगों को निशाना बनाया. अमेरिकी मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है. हमलावर के मारे जाने की खबर है.

ग्वाडालूप काउंटी के शेरिफ के दफ्तर के प्रवक्ता के हवाले से सीएनएन ने खबर दी है कि जल्द ही बंदूकधारी हमलावर मारा गया. हालांकि यह अस्पष्ट है कि शूटर पुलिस की गोली से मरा या उसने खुद को गोली मारी. खबरों में बताया गया कि गोलीबारी सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सुदरलैंड स्प्रिंग्स में फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में हुई.

यह भी पढ़ें : अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल

बताया गया है कि शूटर दोपहर से थोड़ी देर पहले चर्च में घुसा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना के वक्त चर्च में करीब 50 लोग मौजूद थे. डलास मॉर्निंग न्यूज वेबसाइट की खबर के अनुसार घायलों में दो साल का एक बच्चा भी शामिल है. विल्सन काउंटी के कमिश्नर अल्बर्ट गेम्ज़ जूनियर ने एएफपी को बताया कि कई मौतें हुईं और कई लोग घायल हुए. हालांकि वे आधिकारिक तौर पर संख्या नहीं बता सके. कुछ अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्टों में बताया कि 27 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In Texas Church
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com