विज्ञापन

ईरान की जंग में 'खाली' हुआ अमेरिका के हथियारों का गोदाम, चीन के लिए रखी मिसाइलें तेहरान पर दागीं

पेंटागन और कांग्रेस के अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि ईरान के चक्रव्यूह में फंसकर अमेरिका अपनी 'ग्लोबल सप्लाई' को खत्म कर रहा है.

ईरान की जंग में 'खाली' हुआ अमेरिका के हथियारों का गोदाम, चीन के लिए रखी मिसाइलें तेहरान पर दागीं

ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध ने अमेरिकी सैन्य शक्ति बेदम हो गई है. ताजा रिपोर्ट्स और आंकड़ों ने वाशिंगटन के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. खबर है कि फरवरी के आखिर में शुरू हुई इस जंग में अमेरिका ने अपनी उन लंबी दूरी की 'स्टील्थ क्रूज मिसाइलों' का आधा स्टॉक खत्म कर दिया है, जिन्हें उसने भविष्य में चीन के साथ संभावित महायुद्ध के लिए संभालकर रखा था. पेंटागन के अंदरूनी अनुमानों के मुताबिक, अमेरिका के पास अब इन मिसाइलों का भंडार चिंताजनक स्तर तक नीचे गिर गया है.

आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका अब तक 1,100 से अधिक लंबी दूरी की स्टील्थ क्रूज मिसाइलें दाग चुका है. यह संख्या इसलिए अमेरिकी लोगों को डराने वाली है क्योंकि यह अमेरिका के कुल स्टॉक का लगभग आधा हिस्सा है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, युद्ध में 1,000 से ज्यादा 'टॉमहॉक' क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि जितनी टॉमहॉक मिसाइलें अमेरिका एक साल में खरीदता है, उससे 10 गुना ज्यादा उसने महज कुछ हफ्तों की इस जंग में फूंक दी हैं. एक अकेले टॉमहॉक मिसाइल की कीमत करीब $3.6 मिलियन (लगभग 30 करोड़ रुपये) है.

टॉमहॉक मिसाइल (फाइल फोटो)

टॉमहॉक मिसाइल (फाइल फोटो)

खाली होते हथियार के गोदाम

पेंटागन और कांग्रेस के अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि ईरान के चक्रव्यूह में फंसकर अमेरिका अपनी 'ग्लोबल सप्लाई' को खत्म कर रहा है. ईरान में मिसाइलों की कमी पूरी करने के लिए अमेरिका को एशिया और यूरोप के कमांड सेंटरों से हथियार मंगाने पड़े हैं.

इसका सीधा मतलब यह है कि रूस और चीन जैसे दुश्मनों के खिलाफ तैनात अमेरिकी मोर्चे अब कमजोर पड़ गए हैं. अगर आज चीन ताइवान पर हमला करता है या रूस अपनी आक्रामकता बढ़ाता है, तो अमेरिका के पास उनका मुकाबला करने के लिए जरूरी हथियारों की भारी कमी होगी.

पैट्रियट और ATACMS का अंधाधुंध इस्तेमाल

मिसाइल डिफेंस के मामले में भी स्थिति नाजुक है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने 1,200 से ज्यादा 'पैट्रियट इंटरसेप्टर' मिसाइलें दाग दी हैं, जिनमें से एक की कीमत $4 मिलियन (33 करोड़ रुपये से ज्यादा) है.

अंदाजा लगाइए कि पूरे 2025 साल में अमेरिका ने केवल 600 पैट्रियट मिसाइलें बनाई थीं, लेकिन इस जंग में उससे दोगुना खर्च कर डालीं. इसी तरह 1,000 से ज्यादा 'प्रिसिजन स्ट्राइक' और ATACMS जैसी जमीन से मार करने वाली मिसाइलों का भंडार भी लगभग खत्म होने की कगार पर है.

Latest and Breaking News on NDTV

खरबों का खर्च के बाद भी अमेरिका की खुल गई पोल

ईरान के साथ इस जंग का खर्च किसी के भी होश उड़ा सकता है. हालांकि व्हाइट हाउस ने अब तक आधिकारिक आंकड़े नहीं दिए हैं, लेकिन स्वतंत्र समूहों का अनुमान है कि यह खर्च 28 अरब डॉलर से 35 अरब डॉलर (लगभग 3 लाख करोड़ रुपये) के बीच पहुंच चुका है.

यानी अमेरिका हर दिन करीब 1 अरब डॉलर इस युद्ध की आग में झोंक रहा है. यह भारी-भरकम खर्च और हथियारों की कमी अमेरिकी रक्षा उद्योग की पोल खोल रही है, जो जरूरत के मुताबिक तेजी से उत्पादन करने में नाकाम साबित हो रहा है.

अमेरिका के लिए क्या है सबक?

इस जंग ने एक बड़ा सबक यह दिया है कि अमेरिका बेहद महंगे हथियारों और मिसाइलों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका को अब सस्ते हथियारों और घातक 'अटैक ड्रोन्स' की तरफ मुड़ना होगा, जिन्हें कम लागत में और जल्दी बनाया जा सके.

फिलहाल स्थिति यह है कि ट्रंप प्रशासन और सैन्य अधिकारी इस माथापच्ची में लगे हैं कि कैसे चीन और रूस के सामने अपनी साख बचाई जाए, क्योंकि ईरान की जंग ने अमेरिका के उस तरकश को लगभग खाली कर दिया है जिसे उसने भविष्य के बड़े युद्धों के लिए सहेज कर रखा था.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग की वजह से जापान के लोगों को काम पर हाफ-पैंट पहनकर क्यों जाना पड़ रहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com