विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर चेताया कट्टरपंथियों को पनाह देना बंद करे

अमेरिका ने कहा पाकिस्तान को गैर-नॉटो सहयोगी के रूप में प्राप्त विशेष दर्जे को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं

अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर चेताया कट्टरपंथियों को पनाह देना बंद करे
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने किया आगाह
  • सहयोगी के रूप में पाक के दर्जे पर चर्चा हो सकती है
  • कट्टरपंथियों के लिए पनाहगाह बने रहने पर होगी कार्रवाई
वाशिंगटन: अमेरिका ने फिर एक बार पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह आतंकवादियों और कट्टरपंथियों को पनाह देना छोड़ दे. इस मामले में पाकिस्तान को गैर नॉटो सहयोगी के विशेष दर्जे को लेकर भी अमेरिका ने सवाल उठाया है.

अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने मंगलवार को आगाह किया कि कट्टरपंथियों के लिए पनाहगाह बने रहने की स्थिति में अमेरिका के प्रमुख गैर-नॉटो सहयोगी के रूप में पाकिस्तान को प्राप्त विशेष दर्जे को लेकर सवाल उत्पन्न हो सकते हैं.

VIDEO : आतंकी बना नेता


टिलरसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे कुछ हित जुड़े हुए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सहायता और गैर-नॉटो सहयोगी के रूप में उनके दर्जे पर चर्चा हो सकती है.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com