इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने बुधवार को कहा कि जब भारतीय और इजराइली एक साथ आते हैं तो आश्चर्यजनक चीजें होती हैं. बेनेट ने यह पता लगाने के लिए जल्द ही भारत की यात्रा करने की उम्मीद जताई कि दोनों देशों के लिए भविष्य में क्या है. बेनेट ने कहा, ‘‘कुछ सप्ताह पहले मैं अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मोदी (नरेंद्र मोदी) से मिला और हमने ऐसे कई तरीकों पर चर्चा की जिससे हम इजराइल-भारत संबंधों को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं. विशेष रूप से हमारे देशों के बीच भविष्य का प्रौद्योगिकीय सहयोग, जो हमारी महान साझेदारी को नवाचार की एक ताकत में बदल सकता है.''
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
उन्होंने ‘बेंगलुरू टेक समिट' (बीटीएस)-2021 के लिए अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रौद्योगिकी में न केवल जीवन में मदद करने की शक्ति है, बल्कि जीवन को बचाने की भी शक्ति है. यदि दोनों देश अपनी ताकत मिला दें और अपना दिमाग लगाएं तो अवसर अनंत हैं. बेनेट ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता हूं कि अद्भुत लोग अद्भुत चीजें कर सकते हैं. भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उसके पास व्यापक डिजिटल विशेषज्ञता है. इजराइल दुनिया के अग्रणी नवाचार देशों में से एक है. जब भारतीय और इजरायली एक साथ आते हैं तो आश्चर्यजनक चीजें होती हैं.''
भारत, अमेरिका समेत 4 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज, क्या नया क्वॉड बनाने की कवायद!
वीडियो संदेश को बीटीएस के 24वें संस्करण में चलाया गया, जिसका उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया. आयोजन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, आईटी और बीटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण, उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी, बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे. बेनेट खुद एक पूर्व उद्यमी हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले साइओटा नामक एक कंपनी चलाता था और हमने एक भारतीय कंपनी के साथ विलय कर लिया. हम मैनहट्टन में हमारे कार्यालय में एक साथ काम कर रहे थे.'' उन्होंने कहा, ‘‘दो सभ्यताओं, दो गहरी संस्कृतियों का संगम उल्लेखनीय था और मैं उस एकीकरण में विश्वास करता हूं. मुझे तब भी इस पर विश्वास था और मैं अब भी इस पर विश्वास करता हूं.''
भाजपा ने पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का श्रेय लिया, सपा नाराज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं