पीएम मोदी (Narendra Modi) और इस्राइली एम नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett ) के बीच मंगलवार को ग्लासगो में चल रहे COP26 समिट के दौरान मुलाकात हुई. इसमें इस्राइली पीएम ने कुछ ऐसा कह दिया कि जो सुर्खियों में है. दरअसल, इस्राइली पीएम बेनेट ने पीएम मोदी को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को इस्राइली का सबसे लोकप्रिय व्यक्ति कहा. इस्राइली नेता द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्रियों को ग्लासगो में जलवायु शिखर सम्मेलन में अपने पैक्ड शेड्यूल के बीच कुछ हल्के-फुल्के पल साझा करते हुए दिखाया गया. पीएम मोदी को बेनेट ने "मेरी पार्टी में शामिल होने" के लिए भी आमंत्रित किया, जिस पर पीएम मोदी हंस पड़े.
COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने पहली बार मंगलवार को मुलाकात की थी.इस मुलाकात के दौरान हाई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग को लेकर चर्चा हुई. जलवायु सम्मेलन के दौरान सोमवार को संक्षिप्त बातचीत के बाद उनकी पहली औपचारिक बैठक हुई.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Excellent meeting with @NarendraModi at @COP26.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) November 2, 2021
Narendra, I want to thank you for your historic role in shaping the ties between our countries.
Together, we can bring India-Israel relations to a whole new level and build a better & brighter future for our nations.
pic.twitter.com/sfRk7cNA7d
बता दें कि भारत इस्राइली के साथ घनिष्ठ संबंध साझा करता है. दोनों देश आंतकवाद और रक्षा मुद्दों पर वर्षों से मिलकर काम कर रहे हैं. 2017 में पीएम मोदी ने इस्राइली की यात्रा भी थी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया था. ये यात्रा इस मायने में भी ऐतिहासिक थी कि पीएम मोदी पिछले 70 सालों में इस्राइली की यात्रा करने वाले पहले पीएम थे.
इजराइली पीएम बेनेट ने पीएम मोदी संग बैठक के दौरान कहा कि मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं. आप वह व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत और इजराइल के बीच यानी भारतीय और यहूदी दो अनूठी सभ्यताओं के बीच रिश्ते को और गहरा किया. और मुझे पता है कि ये आपने दिल से किया है. इस साल जून में प्रधान मंत्री बने बेनेट ने अपने पूर्ववर्ती बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल के दौरान शुरू हुए दोनों देशों के बीच गहन सहयोग को आगे बढ़ाने और संबंधों को एक नए स्तर पर लाने की कसम खाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं