अफगानिस्तान में हमले में नाटो के तीन और जवानों की मौत हो गई है। नाटो बल पर हुए साल के इस बड़े हमले में कुल आठ जवानों की जान चली गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काबुल:
अफगानिस्तान में हमले में नाटो के तीन और जवानों की मौत हो गई है। नाटो बल पर हुए साल के इस बड़े हमले में कुल आठ जवानों की जान चली गई है। तीनों मौतों की घोषणा दक्षिणी प्रांत में दो अलग-अलग विस्फोट के बाद की गई है। इससे पहले इसी दिन एक अमेरिकी शिविर पर आत्मघाती हमले में नाटो के पांच जवानों की मौत हो गई। नाटो अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि गर्मियों में हिंसा में और बढ़ोतरी हो सकती है। यह क्षेत्र अगला कुछ माह अमेरिका के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि जुलाई से अमेरिकी सैनिकों की वापसी भी शुरू होगी। पूर्वी लघमन प्रांत में एक आत्मघाती हमले में चार अफगानी सैनिकों और एक दुभाषिये की मौत हो गई। इस हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी ली है। इस ताजातरीन हमले के बाद अब तक इस महीने में नाटो के 23 कर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि साल की शुरुआत से अब तक हमले के 125 शिकार बन चुके हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अफगानिस्तान, नाटो सैनिक, हमला, तालिबान