विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

श्रीलंकाई नौसेना ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है.

श्रीलंकाई नौसेना ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है. द कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, इनमें से चार मछुआरों को 31 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने उस समय बचाया था जब उत्तरी समुद्र में वे डूब रहे थे जबकि अन्यों को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में घुसने और अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था.

श्रीलंका की नौसेना ने 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल ने श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए अलग-अलग मौकों पर 76 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था. खबर के मुताबिक, भारतीय मछुआरों को कंकेसनथुरई में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘सारंग’ में भेज दिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Fishermen, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com