विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

मलेशिया में नौका दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 20 लापता

मलेशिया में नौका दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 20 लापता
  • जोहोर में नौका पलटने से मारे गए लोगों में 8 के शव बरामद
  • 20 लोग अभी भी लापता हैं
  • 62 लोगों को ले जा रही नौका शनिवार के दिन पलट गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुआलालंपुर: मलेशिया के जोहोर में एक नौका के पलट जाने से मारे गए आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं और 20 अन्य लोग लापता माने जा रहे हैं। यह जानकारी देश के तट रक्षक बल ने दी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 62 लोगों को ले जा रही नौका तेज लहरों के कारण शनिवार देर रात पलट गई थी। इस नौका में सवार सभी लोग इंडोनेशियाई थे और ऐसा माना जा रहा है कि वे अवैध प्रवासी थे। एक तटरक्षक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अभी तक 34 यात्रियों को बचाया गया है और तलाश जारी है।

'बुरे सपने की तरह..'
इस हादसे में अपनी गर्भवती पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने मीडिया से कहा ‘वह इस हादसे के समय मेरी गोद में बैठी थी लेकिन मैं उसे नहीं बचा सका। यह बुरे सपने की तरह लग रहा है।’ बचाए गए लोगों को आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है। एक समाचार पत्र ने आव्रजन विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ऐसा माना जा रहे है कि ये इंडोनेशियाई अपने देश वापस जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बचाए गए उन लोगों को निर्वासित किया जाएगा जिसने पास उचित दस्तावेज नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जोहोर राज्य की एक लंबी तटरेखा है और इसकी समुद्री सीमा इंडोनेशिया के साथ लगती है। यही वजह है कि मलेशिया में यहां से अवैध प्रवेश आसान हो जाता है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मलेशिया, जोहोर में नौका पलटी, इंडोनेशिया, Malaysia, Johor, Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com