विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2015

नागासाकी में परमाणु हमले की 70वीं बरसी

नागासाकी में परमाणु हमले की 70वीं बरसी
टोक्यो: जापान के नागासाकी शहर पर हुए अमेरिकी परमाणु हमले की 70वीं बरसी पर यहां रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, नागासाकी शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.02 बजे एक स्मृति सभा आयोजित की गई। 70 साल पहले नौ अगस्त, 1945 को ठीक इसी समय अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-29 ने नागासाकी पर 'फैट मैन' नामक परमाणु बम गिराया था।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस कार्यक्रम में नागासाकी के लोगों को संबोधित किया। नागासाकी के महापौर तोमिहिसा तॉवे के साथ 80 देशों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम हिस्सा लिया।

बीबीसी के अनुसार, हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के तीन दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी शहर पर परमाणु हमला किया था। इस हमले में 70,000 लोगों की मौत हो गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com