विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

नाव दुर्घटना में मृतक रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 60 हुई

गुरुवार को हुई नाव दुर्घटना में मरने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 60 हो गई है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.

Also Read in
नाव दुर्घटना में मृतक रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 60 हुई
100 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी मछली पकड़ने में वाली नाव में सवार होकर बांग्लादेश आ रहे थे
जिनेवा: बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव बांग्लादेश के पास पलट गई जिसमें डूबने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह घटना कल गुरुवार को हुई. संयुक्त राष्ट्र की विस्थापन मामलों की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के प्रवक्ता जोएल मिलमैन ने दुर्घटना का जिक्र करते हुए जिनेवा में संवाददाताओं से कहा कि 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. 40 लापता हैं और माना जा रहा है कि उनकी डूबने से मौत हो गयी.

पढ़ें: UN चीफ ने म्यामांर से कहा- अब इस पीड़ा को खत्म करो

उन्होंने कहा कि अब मृतक संख्या 60 के आसपास होगी. प्रत्यक्षदर्शियों और हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कि नौका अशांत समुद्र में तट से कुछ ही मीटर दूर थी लेकिन मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते यह पलट गई. एक स्थानीय दुकानदार मोहम्मद सुहैल ने बताया कि वे हमारी आंखों के सामने डूबे. मिनटों के बाद ही लहरें शवों को तट पर ले आईं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohingya Boat Capsize
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com