विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

नए साल के जश्न से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया में हुआ विमान हादसा, छह लोगों की मौत

सिडनी से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोवन उपनगरीय इलाके के पास विमान हॉक्सबरी नदी में जा गिरा.

Also Read in
नए साल के जश्न से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया में हुआ विमान हादसा, छह लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर.
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में नए साल के जश्न से ठीक पहले एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. सिडनी से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोवन उपनगरीय इलाके के पास विमान हॉक्सबरी नदी में जा गिरा.

यह भी पढ़ें : दुर्घटनाग्रस्त रूसी सैन्य विमान का मलबा काला सागर में मिला

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों ने सभी छह शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि मरने वालों में चार ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं. ब्रिटेन के विदेश विभाग ने अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के संपर्क में है.

VIDEO : 298 लोगों को ले जा रहे मलेशियाई विमान को मार गिराया


प्रत्यक्षदर्शी मिलेस बैप्टिस्टे ने चैनल नाइन से कहा कि उसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा. हादसे के बाद एक राहत हेलीकॉप्टर ने मलबा देखा और वहां तेल की परत दिखी. स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि विमान सिडनी सीप्लेन्स कंपनी का था. ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने कहा कि विमान डीएचसी-2 बीवर सीप्लेन था. हादसा ऐसे समय हुआ जब कुछ ही घंटे बाद नववर्ष के स्वागत में सिडनी बंदरगाह आतिशबाजी से जगमगाने वाला था. 

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seaplane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com