दमतुरू:
नाइजीरिया के दो पूर्वोत्तर राज्यों में आत्मघाती हमलावरों ने कम से कम 40 लोगों को मार डाला। इन आत्मघाती बम हमलावरों के विस्फोट की दो घटनाएं दो मस्जिदों में भी हुईं।
सेना के प्रवक्ता कर्नल सैनी उस्मान ने बताया कि सभी हमलावर मारे गए। उन्होंने बताया कि पहले बोकोहराम के इस्लामिक चरमपंथियों ने पूर्वोत्तर राज्य योबे में देर रात को ग्रामीण इलाके में सेना के एक शिविर पर हमला किया, लेकिन सैनिकों ने यह हमला नाकाम कर दिया और कम से कम 100 विद्रोहियों को मार गिराया।
उस्मान के अनुसार, लड़ाई में सात सैनिकों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।
कुछ घंटे बाद स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे एक मस्जिद में दो आत्मघाती महिला हमलावरों ने हमला किया। तब मस्जिद में सुबह नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे।
स्थानीय निवासी इब्राहिम मूसा ने बताया, एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में प्रवेश किया और विस्फोटक से खुद को उड़ा लिया। दूसरी हमलावर परिसर के आसपास घूमते नजर आई और जब उससे सवाल पूछे गए तो उसने भी खुद को उड़ा लिया।
दमतुरू के सहायक पुलिस अधीक्षक तोयिन बागेदेसिन ने बताया कि इस हमले में सात लोग मारे गए। मूसा ने कहा कि उन्होंने 15 शव गिने। बागदेसिन ने यह भी बताया कि तीसरा हमला दो आत्मघाती पुरुष हमलावरों ने किया। फुलानी चरवाहों की बस्ती में हुए इस हमले में 10 लोग मारे गए।
इसी समय के आसपास समीपवर्ती बोरनो राज्य के गुबियो शहर में दो पुरुष आत्मघाती हमलावरों ने एक मस्जिद के अंदर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए। इस हमले में बचे लोगों ने यह जानकारी दी।
मई माह में राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने पद ग्रहण करने के बाद, छह साल से चल रहे इस्लामिक विद्रोह को रोकने की अपील की थी लेकिन चरमपंथियों ने हमले तेज कर दिए। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, इस हिंसा में कम से कम 20,000 लोगों की जान जा चुकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाइजीरिया, नाइजीरिया में धमाके, Nigeria Blast, Nigeria